bredcrumb

क्लब में फैन ने खींचा हाथ तो इस एक्ट्रेस ने जड़ा जोरदार थप्पड़, बोलीं- कोई पछतावा नहीं...

By Kanchan
| Published: Thursday, March 13, 2025, 17:01 [IST]

रागिनी द्विवेदी कन्नड़ की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह एक आदमी को थप्पड़ मारती नजर आई थी। इसको लेकर हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलकर बात की है।

Ragini Dwivedi On Slapping Man Who Pulled Her Hand Said Mujhe Koi Pachtawa Nahi Hai
1/7

कन्नड़ की पॉपुलर एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी इस समय काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। तेरा सर उनका एक वीडियो और वायरल हुआ था जिसमें वह एक फैन को थप्पड़ मारते हुए नजर आई थी और अब खुद एक्ट्रेस ने इस पर बात की है।
Ragini Dwivedi On Slapping Man Who Pulled Her Hand Said Mujhe Koi Pachtawa Nahi Hai
2/7

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रागिनी का यह वीडियो अब डिलीट हो चुका है। लेकिन इस वीडियो में उन्होंने एक मेल फैन को बहुत ही जोरदार थप्पड़ मारा था। अब हाल ही में टाइम्स आफ इंडिया के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया था।
Ragini Dwivedi On Slapping Man Who Pulled Her Hand Said Mujhe Koi Pachtawa Nahi Hai
3/7

रागिनी द्विवेदी ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मैं एक क्लब में गई थी और लोगों के रिक्वेस्ट करने पर उनके साथ में फोटो भी खिंचवा ली थी। तभी अचानक से शख्स ने जोर से मेरा हाथ पकड़ कर खींच लिया।"
Ragini Dwivedi On Slapping Man Who Pulled Her Hand Said Mujhe Koi Pachtawa Nahi Hai
4/7

अभिनेत्री में आगे कहा कि "मेरा कांस्टेंट रिएक्शन उसको जोरदार थप्पड़ जोड़ना था और एक औरत होने के नाते मैंने वही किया। जो मुझे खुद को प्रोटेक्ट करने के लिए करना चाहिए था।"
Ragini Dwivedi On Slapping Man Who Pulled Her Hand Said Mujhe Koi Pachtawa Nahi Hai
5/7

रागिनी द्विवेदी ने यह भी बताया कि उनके साथ में कई बार उनके फैंस बदतमीजी कर चुके हैं। एक्ट्रेस ने आगे बात करते हुए बताया कि "यह फीमेल एक्ट्रेस के साथ ही नहीं बल्कि मेल एक्टर्स के साथ में भी होता है। इसीलिए मुझे उस शख्स को थप्पड़ मारने में कोई भी पछतावा नहीं है।"
Ragini Dwivedi On Slapping Man Who Pulled Her Hand Said Mujhe Koi Pachtawa Nahi Hai
6/7

रागिनी द्विवेदी ने बताया कि "उस शख्स को वहां से तुरंत बाहर कर दिया गया था और अगर मुझको मौका मिलता तो मैं नीचे उतर कर उसको दो और थप्पड़ मार देती। ऐसे लोगों को सबक सिखाना बहुत जरूरी होता है।"
Ragini Dwivedi On Slapping Man Who Pulled Her Hand Said Mujhe Koi Pachtawa Nahi Hai
7/7

लेकिन अगर हम रागिनी द्विवेदी की बात करें तो आपको बता दें कि वह बेंगलुरु के क्लब में अपने एक नए गाने की प्रमोशन के लिए पहुंची थी। आखरी बार उनको साल 2024 में तमिल फिल्म ईमेल में देखा गया था।
X