bredcrumb

बॉलीवुड के इन बड़े चेहरों पर लग चुका है कास्टिंग काउच का आरोप, कई का तो करियर हुआ ठप्प

By Kanchan
| Updated: Wednesday, March 12, 2025, 17:04 [IST]

कई बार फिल्म इंडस्ट्री की हसीनाएं कास्टिंग काउच को लेकर बड़े-बड़े खुलासे करती हैं। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे दिग्गज फिल्म मेकर्स और एक्टर्स के बारे में बताने वाले हैं जिन पर एक्ट्रेसेस ने कास्टिंग काउच के आरोप लगाए हैं।

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम नाना पाटेकर का आता है। दरअसल आपको बता दें कि उनकी को एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने उन पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगा दिए थे
1/5

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम नाना पाटेकर का आता है। दरअसल आपको बता दें कि उनकी को एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने उन पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगा दिए थे। एक्ट्रेस ने दावा किया था की फिल्म हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग के वक्त एक्टर ने उनको हैरेस करने की कोशिश की थी।
शक्ति कपूर भी बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता है और उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्में दी है
2/5

शक्ति कपूर भी बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता है और उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्में दी है। लेकिन एक समाचार चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन किया और इसमें उनकी शर्मनाक हरकतों का खुलासा किया गया था। दरअसल एक रिपोर्टर जो एक्ट्रेस बनना चाहती थी, उसको वह कास्टिंग काउच का सुझाव देते हुए नजर आए। इस स्टिंग ऑपरेशन के बाद में उनका करियर पूरी तरीके से खत्म हो गया था।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता है और आपको बता दें कि फॉर्मर मिस इंडिया रह चुकी एक्ट्रेस निहारिका सिंह एक्टर को डेट कर रही थी
3/5

नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता है और आपको बता दें कि फॉर्मर मिस इंडिया रह चुकी एक्ट्रेस निहारिका सिंह एक्टर को डेट कर रही थी। जब वह एक्टर से अलग हुई तो उन्होंने उनको टॉक्सिक बता दिया। एक्ट्रेस का कहना था कि जब उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ शारीरिक संबंध को ठुकरा दिया तो एक्टर ने उनको लेकर खराब एक्ट्रेस का टैग लगा दिया।
अमन वर्मा भी एक जाने माने एक्टर है और उन पर भी कास्टिंग काउच का आरोप लगाया जा चुका है
4/5

अमन वर्मा भी एक जाने माने एक्टर है और उन पर भी कास्टिंग काउच का आरोप लगाया जा चुका है। इसी के चलते उनका करियर पूरी तरीके से खत्म हो गया। इकोनामिक टाइम्स की एक रिपोर्ट की माने तो साल 2005 में एक वीडियो रिलीज हुआ था। इस दौरान एक्टर एक फिल्म में रोल के बदले एक्ट्रेस से यौन संबंध बनाने की मांग करते हुए नजर आए थे।
अनुराग कश्यप का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है जो कुछ वक्त पहले फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर चुके हैं। उन पर भी कास्टिंग काउच का आरोप लग चुका है
5/5

अनुराग कश्यप का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है जो कुछ वक्त पहले फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर चुके हैं। उन पर भी कास्टिंग काउच का आरोप लग चुका है। 2020 में अभिनेत्री पायल घोष ने एक ट्वीट करते हुए फिल्म मेकर पर रेप करने का आरोप लगाया था। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से कार्यवाही करने की मांग की थी।
X