bredcrumb

बॉलीवुड की ये हसीनाएं एक्टिंग छोड़ बनी साध्वी, एक तो ब्रज में मांगती है भिक्षा

By Kanchan
| Published: Tuesday, March 4, 2025, 16:52 [IST]

ममता कुलकर्णी कुछ वक्त पहले काफी चर्चा में आ गई थी और इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने महाकुंभ के दौरान सन्यास ले लिया था। साथ ही अब वह एक किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन चुकी है। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब कोई एक्ट्रेस संन्यास ले रही हो। ऐसी कई सारी हसीनाएं हैं जिन्होंने पहले भी सन्यास लिया हुआ है और आज साध्वी का जीवन जी रही है।

ममता कुलकर्णी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी है और आपको बता दें कि उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है
1/5

ममता कुलकर्णी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी है और आपको बता दें कि उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। लेकिन वह काफी विवादों में भी रह चुकी है और कुछ वक्त पहले उन्होंने महाकुंभ के दौरान संन्यास ले लिया और अब किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन चुकी है।
नीता मेहता जो की 70 और 80 के दशक के टॉप एक्ट्रेस मानी जाती थी। उन्होंने परिवार से बगावत कर इंडस्ट्री में कदम रखा और बाद में ग्लैमर की दुनिया से पूरी तरीके से दूरी बना ली
2/5

नीता मेहता जो की 70 और 80 के दशक के टॉप एक्ट्रेस मानी जाती थी। उन्होंने परिवार से बगावत कर इंडस्ट्री में कदम रखा और बाद में ग्लैमर की दुनिया से पूरी तरीके से दूरी बना ली। उन्होंने संन्यास ले लिया और अब उनका नाम स्वामी नित्यानंद गिरी हो गया है।
मिस इंडिया 2017 रह चुकी इशिका तनेजा भी इस लिस्ट में शामिल है और आपको बता दें कि वह कभी मिस वर्ल्ड टूरिज्म में बिजनेस वूमेन ऑफ द वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकी है
3/5

मिस इंडिया 2017 रह चुकी इशिका तनेजा भी इस लिस्ट में शामिल है और आपको बता दें कि वह कभी मिस वर्ल्ड टूरिज्म में बिजनेस वूमेन ऑफ द वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकी है। इंदु सरकार जैसी फिल्मों में भी उनको देखा गया। हालांकि अब वह फिल्मी दुनिया से दूर हो चुकी है और उन्होंने संन्यास धारण कर लिया है।
नूपुर अलंकार को टीवी शो शक्तिमान में गीता विश्वास की दोस्त का किरदार निभाने का मौका मिला था। हालांकि अब आपको बता दें कि वह इंडस्ट्री से दूर हो चुकी है और उन्होंने संन्यास ले लिया है
4/5

नूपुर अलंकार को टीवी शो शक्तिमान में गीता विश्वास की दोस्त का किरदार निभाने का मौका मिला था। हालांकि अब आपको बता दें कि वह इंडस्ट्री से दूर हो चुकी है और उन्होंने संन्यास ले लिया है। उन्होंने अपने करियर में 157 टीवी शोज में काम किया और अब संन्यास लेकर ब्रज में भिक्षा मांग रही हैं।
बरखा मदान बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस रह चुकी है और उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में भी काम किया था
5/5

बरखा मदान बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस रह चुकी है और उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में भी काम किया था। लेकिन अचानक से उन्होंने फिल्मी इंडस्ट्री से दूरी बना ली और वह कभी मिस इंडिया ब्यूटी में भी हिस्सा ले चुकी थी।
X