bredcrumb

माधुरी दीक्षित की खूबसूरती के दीवाने हो गए थे ये सेलेब्स, डॉक्टर से शादी कर हसीना ने इन सुपरस्टार्स के दिल के किए टुकड़े

By Kanchan
| Published: Thursday, May 16, 2024, 11:39 [IST]

माधुरी दीक्षित बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और उन्होंने 90 के दशक में काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रही और डॉ. श्रीराम नेने से शादी करने से पहले उनके कई सारे अफेयर्स रह चुके हैं और कई अभिनेताओं के साथ उनका नाम भी जुड़ चुका है।

Madhuri Dixit Affair With Sanjay Dutt Anil Kapoor and others
1/6

Madhuri Dixit Affairs Before Marraige: माधुरी दीक्षित 90 के दशक की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है और आज भी अपनी खूबसूरती के चलते वह हर दिल पर राज करती हैं। उनका जन्म 15 मई 1967 में मुंबई में हुआ और वह एक मराठी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। साल 1984 में उन्होंने फिल्म 'अबोध' से अपने करियर की शुरुआत की थी।
Madhuri Dixit Affair With Sanjay Dutt Anil Kapoor and others
2/6

हालांकि माधुरी दीक्षित को साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'दयावान' से खास पहचान मिली और इसमें उनके साथ विनोद खन्ना नजर आए थे। इस फिल्म में दोनों के बीच काफी इंटीमेट सीन देखने को मिले और काफी विवाद भी हुआ। बाद में माधुरी दीक्षित की फिल्म 'तेज़ाब' रिलीज हुई और इसमें उनके साथ अनिल कपूर नजर आए थे।
Madhuri Dixit Affair With Sanjay Dutt Anil Kapoor and others
3/6

लेकिन साल 1999 में माधुरी दीक्षित ने डॉ. श्रीराम नेने के साथ शादी किया और अमेरिका जाकर सेटल हो गई। अब उनके दो बेटे भी हैं। बाद में साल 2007 में फिल्म 'आजा नचले' में वह नजर आई और उनके कम बैक के बाद उनका सिक्का कुछ खास चल नहीं पाया। वह अब टीवी शोज में बतौर जज की भूमिका निभाती हुई नजर आती है।
Madhuri Dixit Affair With Sanjay Dutt Anil Kapoor and others
4/6

लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि 90 के दशक में माधुरी दीक्षित ने संजय दत्त के साथ तीन फिल्मों साजन, खलनायक और थानेदार में काम किया था। तीनों ही सुपरहिट साबित हुई और बाद में दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी। हालांकि साल 2019 में फिल्म 'कलंक' में दोनों ने साथ में काम किया था।
Madhuri Dixit Affair With Sanjay Dutt Anil Kapoor and others
5/6

इसी के अलावा अनिल कपूर के साथ माधुरी दीक्षित ने राम लखन, बेटा, तेजाब, किशन कन्हैया और परिंदा जैसी फिल्मों में काम किया। दोनों के अफेयर की भी खूब चर्चा हुई और जब एक्ट्रेस ने शादी की तो सारी अफवाहें खत्म हो चुकी थी। साल 2019 में अनिल कपूर के साथ वह 'टोटल धमाल' में दोबारा नजर आई।
Madhuri Dixit Affair With Sanjay Dutt Anil Kapoor and others
6/6

इसी के अलावा माधुरी दीक्षित की अफेयर की चर्चा मशहूर क्रिकेटर अजय जडेजा के साथ में भी हुई थी। दोनों ने कभी भी अपने अफेयर को लेकर खुलकर बात नहीं की। हालांकि बाद में माधुरी दीक्षित ने सिर्फ एक ही इंसान को अपना प्यार चुना और पति बनाया। दरअसल हम बात कर रहे हैं उनके श्रीराम नेने की। आज वह एक हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही है।
X