bredcrumb

जब इस फेमस डायरेक्टर ने गोविंदा की मां को कह दिया था 'पागल', बोले- मुझे ऑफिस से बाहर

By Kanchan
| Published: Monday, March 10, 2025, 15:54 [IST]

गोविंदा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि बीआर चोपड़ा ने उनको अपनी महाभारत में अभिमन्यु का रोल अदा करने के लिए कास्ट किया था। लेकिन उनकी मां ने उनको यह रोल ठुकराने के लिए कह दिया था। इसीलिए बी आर चोपड़ा ने उनकी मां को पागल कहा था और एक्टर को अपने ऑफिस से बाहर निकाल दिया था।

गोविंदा बॉलीवुड इंडस्ट्री के 90 के दशक के सुपरस्टार हुआ करते थे और आपको बता दें कि आज वह फिल्म इंडस्ट्री में भले ही एक्टिव ना हो लेकिन इसके बावजूद भी वह काफी ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं।
1/8

गोविंदा बॉलीवुड इंडस्ट्री के 90 के दशक के सुपरस्टार हुआ करते थे और आपको बता दें कि आज वह फिल्म इंडस्ट्री में भले ही एक्टिव ना हो लेकिन इसके बावजूद भी वह काफी ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं।
लेकिन एक जमाना हुआ करता था जब उनकी फिल्मों के लिए टिकट खरीदने के लिए लाइन लगा करती थी
2/8

लेकिन एक जमाना हुआ करता था जब उनकी फिल्मों के लिए टिकट खरीदने के लिए लाइन लगा करती थी। खबरों के अनुसार जब उन्होंने शुरू शुरू में फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री मारी थी तो उन्होंने एक साथ कई सारी फिल्मों को साइन कर लिया था।
उसी के चलते वह इंडस्ट्री के सबसे बिजी एक्टर्स में से शामिल हो गए थे। लेकिन उनकी सक्सेस से पहले उन्होंने काफी सारी स्ट्रगल की है
3/8

उसी के चलते वह इंडस्ट्री के सबसे बिजी एक्टर्स में से शामिल हो गए थे। लेकिन उनकी सक्सेस से पहले उन्होंने काफी सारी स्ट्रगल की है। हाल ही के इंटरव्यू में खुद एक्टर ने इस बात का खुलासा भी किया है।
गोविंदा ने इंटरव्यू में बताया कि वह फिल्म मेकर बी. आर चोपड़ा के घर पर काम किया करते थे
4/8

गोविंदा ने इंटरव्यू में बताया कि वह फिल्म मेकर बी. आर चोपड़ा के घर पर काम किया करते थे। एक्टर ने बताया कि बी आर चोपड़ा की बहू रेनू चोपड़ा के घर के कामों में वह उनकी मदद किया करते थे।
एक्टर ने इस पर बात करते हुए कहा कि
5/8

एक्टर ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मैं बी आर चोपड़ा के घर पर काम करता था। रेणु भाभी मुझको कॉल कर देती थी कि चीची बेटा आज घर पर। मेरी तबीयत ठीक नहीं है और हम घर के साफ-सफाई कर लेंगे। लेकिन बी आर चोपड़ा को इसके बारे में कुछ नहीं पता था।"
गोविंदा आगे बताते हैं कि
6/8

गोविंदा आगे बताते हैं कि "एक बार उन्होंने मुझे अपने टीवी शो महाभारत में अभिमन्यु के रोल के लिए कास्ट किया। लेकिन इसके लिए मैंने कोई ऑडिशन नहीं दिया था और मुझे सेलेक्ट कर लिया गया था। लेकिन मेरी मां ने यह रोल करने से मना कर दिया तो मैं फिल्म मेकर के पास इसको मना कर नहीं पहुंचा।"
अभिनेता बताते हैं कि
7/8

अभिनेता बताते हैं कि "बी आर चोपड़ा को मेरी यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने मुझे अपने ऑफिस से निकलवा दिया। वह बहुत जल्दी गुस्सा हो जाया करते थे और उन्होंने मेरी मां को कहा था कि वह थोड़ी पागल है। तो मैंने भी उनको कहा कि मेरी मां ने आप बहुत फिल्में की है और आपसे उम्र में बड़ी भी है। वो जो भी कहती है वह सच हो जाता है।"
गोविंदा आगे बताते हैं कि
8/8

गोविंदा आगे बताते हैं कि "मेरी मां ने बी आर चोपड़ा के सामने मुझे यह कहने के लिए कहा था कि आपकी सोच मैं खा गया। मैंने बिल्कुल ऐसा ही किया और वह मुझे कहने लगे कि ये क्या पागल है, बाहर निकालो इसे। मैंने उनको कहा कि सोच लीजिए और फिर उन्होंने मुझे ऑफिस से बाहर कर दिया।"
X