bredcrumb

ये बॉलीवुड सितारे बच्चों संग मनाएंगे पहली होली, वरुण धवन से लेकर दीपिका पादुकोण भी हैं लिस्ट में शामिल

By Kanchan
| Published: Friday, March 14, 2025, 15:53 [IST]

होली का त्यौहार रंग और खुशियां लेकर आता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक होली का त्योहार काफी पसंद किया जाता है। आम लोगों के अलावा बॉलीवुड के काफी सारे सितारे भी धूमधाम से होली का त्योहार सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताने वाले हैं जिनके बच्चे उनके साथ पहली होली खेलने वाले हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर 2024 को बेटी दुआ का स्वागत किया
1/5

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर 2024 को बेटी दुआ का स्वागत किया। इसीलिए कपल ने बेटी के साथ पहली दिवाली तो सेलिब्रेट कर ली लेकिन इस बार दोनों अपनी बेटी दुआ के साथ में पहली होली सेलिब्रेट करने जा रहे हैं।
यामी गौतम भी एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने 4 जून 2021 में होमटाउन हिमाचल में ही आदित्य धर के साथ में शादी कर ली थी
2/5

यामी गौतम भी एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने 4 जून 2021 में होमटाउन हिमाचल में ही आदित्य धर के साथ में शादी कर ली थी। 10 मई 2024 को उनके बेटे विदाविद का जन्म हुआ। इस साल उनका बेटा पहली होली सेलिब्रेट करने वाला है।
प्रिंस नरूला भी बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में छाए हुए हैं। प्रिंस नरूला और युविका चौधरी रोडीज के जज भी रह चुके हैं
3/5

प्रिंस नरूला भी बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में छाए हुए हैं। प्रिंस नरूला और युविका चौधरी रोडीज के जज भी रह चुके हैं। प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने 2 जनवरी 2025 में ही अपनी बेटी का स्वागत किया है जिसका नाम उन्होंने इकलिन रखा है। उनकी बेटी इस साल पहले होली सेलिब्रेट करेगी।
श्रद्धा आर्या टीवी की एक जाने-माने एक्ट्रेस है और कुंडली भाग्य सीरियल में प्रीता का किरदार निभा कर मशहूर हुई
4/5

श्रद्धा आर्या टीवी की एक जाने-माने एक्ट्रेस है और कुंडली भाग्य सीरियल में प्रीता का किरदार निभा कर मशहूर हुई। बताते चलें कि 29 नवंबर 2024 को उन्होंने एक बेबी गर्ल और एक बेबी बॉय को जन्म दिया। अब इस साल वह अपने पति और दोनों बच्चों के साथ में पहली होली मनाने वाली है।
वरुण धवन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और आपको बता दें कि उन्होंने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ने ताशा दलाल के साथ में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी
5/5

वरुण धवन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और आपको बता दें कि उन्होंने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ने ताशा दलाल के साथ में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। दोनों एक बेटी लारा के माता-पिता बन चुके हैं और बेटी का जन्म जून 2024 में हुआ था।
X