bredcrumb

बेटे के लिए छोड़ी नौकरी, ठेला लगाकर बेचा वड़ा पाव, अब बिग बॉस ओटीटी 3 में मिली जगह

By Kanchan
| Published: Saturday, June 22, 2024, 18:52 [IST]

चंद्रिका गेरा दीक्षित अब बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ रही है। उन्हें वड़ा पाव गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत ज्यादा मेहनत की। एक वक्त था जब बेटे के लिए उन्होंने नौकरी तक को छोड़ दिया था।

मुंबई के फेमस फूड वड़ा पाव को दिल्ली के सैनिक विहार में बेचकर रातों-रात चंद्रिका गेरा दीक्षित काफी ज्यादा फेमस हो गई
1/7

मुंबई के फेमस फूड वड़ा पाव को दिल्ली के सैनिक विहार में बेचकर रातों-रात चंद्रिका गेरा दीक्षित काफी ज्यादा फेमस हो गई। अब वह बिग बॉस ओटीटी 3 में भी नजर आ रही है। इसके बाद काफी ज्यादा बवाल भी मचा हुआ है।
कई लोगों से यह सुना है कि अगर पॉपुलर होना है तो इसके लिए सिर्फ एक वीडियो ही काफी है
2/7

कई लोगों से यह सुना है कि अगर पॉपुलर होना है तो इसके लिए सिर्फ एक वीडियो ही काफी है। चंद्रिका के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ और जब फूड व्लॉगर अमित जिंदल ने उनका वड़ा पाव बेचते हुए वीडियो बनाया तो वह काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई।
तब से आज तक चंद्रिका आए दिन सुर्खियों में नजर आती है। यहां तक कि अब वह एक तारा बन चुकी है और उनका लाइफस्टाइल भी काफी ज्यादा बेहतरीन हो चुका है
3/7

तब से आज तक चंद्रिका आए दिन सुर्खियों में नजर आती है। यहां तक कि अब वह एक तारा बन चुकी है और उनका लाइफस्टाइल भी काफी ज्यादा बेहतरीन हो चुका है। लेकिन चंद्रिका का यहां तक पहुंचना इतना आसान नहीं रहा। उन्होंने कभी फूड कंपनी हल्दीराम में नौकरी की।
हालांकि चंद्रिका को अपने बेटे की वजह से इस नौकरी को छोड़ना पड़ा
4/7

हालांकि चंद्रिका को अपने बेटे की वजह से इस नौकरी को छोड़ना पड़ा। दरअसल उनके बेटे को डेंगू हो गया था और बेटे का ध्यान रखने के लिए पति-पत्नी ने अपनी नौकरी ही छोड़ दी। पति रैपीडो के साथ में काम किया करते थे। लेकिन कुकिंग को लेकर अपने पैशन को वह नहीं छोड़ पाई।
इसके बाद में चंद्रिका ने फूड स्टॉल खोलने का फैसला लिया और वड़ा पाव बेचने लगी। जैसे ही उनका यह वीडियो वायरल हुआ तो उनके स्टॉल पर लगातार भीड़ इकट्ठी होने लगी
5/7

इसके बाद में चंद्रिका ने फूड स्टॉल खोलने का फैसला लिया और वड़ा पाव बेचने लगी। जैसे ही उनका यह वीडियो वायरल हुआ तो उनके स्टॉल पर लगातार भीड़ इकट्ठी होने लगी। उनकी कमाई कुछ वक्त बाद इतनी ज्यादा बढ़ गई कि उन्होंने 76 लाख की मुस्टैंग कार खरीद ली।
चंद्रिका वैसे तो इंदौर की रहने वाली है और अब उन्हें वड़ा पाव गर्ल के नाम से जाना जाता है
6/7

चंद्रिका वैसे तो इंदौर की रहने वाली है और अब उन्हें वड़ा पाव गर्ल के नाम से जाना जाता है। लेकिन जब उनका एक फाइट वीडियो वायरल हुआ तो वह विवादों में आ गई। चंद्रिका का कहना है कि MCD द्वारा उनका फूड स्टॉल हटाने की कोशिश की गई थी।
चंद्रिका ने यह भी बताया कि उन्होंने अधिकारियों को 35000 रुपए दिए थे और इसके बावजूद भी वह और ज्यादा पैसे मांग रहे थे
7/7

चंद्रिका ने यह भी बताया कि उन्होंने अधिकारियों को 35000 रुपए दिए थे और इसके बावजूद भी वह और ज्यादा पैसे मांग रहे थे। MCD के साथ उनका लड़ाई का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हुआ था और इसमें उनका एंग्री मूड देखकर हर कोई हैरान हो गया था। चंद्रिका की सोशल मीडिया पर भी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है।
X
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+