bredcrumb

भाभी जी घर पर हैं के अनोखेलाल सक्सेना को नहीं मिल रहा काम, बोले- टीवी इंडस्ट्री में ऐसे ही

By Kanchan
| Published: Tuesday, July 9, 2024, 16:48 [IST]
भाभी जी घर पर है शो में अनोखे लाल सक्सेना का किरदार निभाने वाले एक्टर सानंद वर्मा इन दिनों नया काम ना मिल पाने की वजह से काफी ज्यादा परेशान है।
 
भाभी जी घर पर है सीरियल में सक्सेना जी का किरदार निभाने वाले एक्टर सानंद वर्मा आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है
1/6

भाभी जी घर पर है सीरियल में सक्सेना जी का किरदार निभाने वाले एक्टर सानंद वर्मा आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनके इस किरदार को काफी ज्यादा पसंद किया गया।
लेकिन अब आपको बता दें कि सानंद वर्मा अपनी इस पापुलैरिटी के चलते एक अजीब सी सिचुएशन में फंस गए हैं
2/6

लेकिन अब आपको बता दें कि सानंद वर्मा अपनी इस पापुलैरिटी के चलते एक अजीब सी सिचुएशन में फंस गए हैं। दरअसल अब ना तो काम मिल रहा है और अलग-अलग तरीके के रोल्स भी नहीं मिल पा रहे हैं।
इस बात का जिक्र सानंद वर्मा ने खुद किया और कहा कि
3/6

इस बात का जिक्र सानंद वर्मा ने खुद किया और कहा कि "टीवी की पापुलैरिटी बहुत ही ज्यादा लिमिटेड होती है। यहां पर कई सारे आईकॉनिक शो होते हैं और इसमें सीआईडी से लेकर तारक मेहता का उल्टा चश्मा भी शामिल है।"
4/6

"लेकिन हम जैसे ऐक्टर्स को ऐसे शो देखने के लिए नहीं मिलते हैं। दरअसल इन सब का इंपैक्ट बहुत टेंपरेरी होता है और वक्त के साथ-साथ फीका पड़ने लग जाता है।"
सानंद वर्मा बताते हैं कि
5/6

सानंद वर्मा बताते हैं कि "इंडस्ट्री में अच्छा काम मिल पाना और कामयाबी को बनाए रखना बहुत ही बड़ा काम होता है। सक्सेस अगर चाहिए तो आपको लगातार काम करना पड़ेगा। यही जिंदगी की सच्चाई है। टीवी इंडस्ट्री में सक्सेस के लिए स्ट्रगल और इनसिक्योरिटी साथ-साथ चलती रहती है। टीवी एक्टर्स को कोई खास स्कोप नहीं मिल पाता।"
सानंद वर्मा ने आगे कहा कि
6/6

सानंद वर्मा ने आगे कहा कि "भाभी जी घर पर है शो में मेरे किरदार अनोखेलाल सक्सेना ने मेरे मन पर एक गहरी छाप छोड़ दी है। यह एक बहुत ही अलग और अनूठा किरदार है जो मैंने निभाया। मैं इस तरीके के और भी किरदार निभाना चाहता हूं। यही उम्मीद करता हूं कि टीवी के मेकर्स इस मीडियम को और भी ज्यादा गंभीरता से लें।"
X
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+