bredcrumb

एक्टिंग ही नहीं बल्कि बिजनेस भी करती हैं ये एक्ट्रेसेस, चलाती हैं खुद का प्रोडक्शन हाउस

By Kanchan
| Published: Thursday, March 20, 2025, 19:22 [IST]
कहते हैं कि अगर कोई भी एक्टर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक ऊंचे मुकाम पर पहुंच जाए तो उसकी फीस भी उतनी ही बढ़ती चली जाती है। आपने देखा होगा कि कई सारे एक्टर्स ऐसे भी हैं जो फिल्मों के साथ-साथ अपना बिजनेस भी चलाते हैं। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसी बॉलीवुड हसीनाओं के बारे में बताने वाले हैं जो खुद का प्रोडक्शन हाउस चलाती है।
 
Alia Bhatt To Kangana Ranaut These Bollywood Actresses Own Their Production House
1/5

आलिया भट्ट बॉलीवुड की एक जाने वाली एक्ट्रेस है और बेहद कम उम्र में उन्होंने काफी अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की है। लेकिन वह भी एक प्रोडक्शन हाउस की मालकिन है और उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम इंटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस है। उन्होंने 2020 में शुरू किया था। उनके प्रोडक्शन हाउस में फिल्म डार्लिंग्स सबसे पहले बनी थी।
Alia Bhatt To Kangana Ranaut These Bollywood Actresses Own Their Production House
2/5

कृति सेनन बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस है और आपको बता दे कि वह भी खुद का एक प्रोडक्शन हाउस चलाती है। साल 2023 में ब्लू बटरफ्लाय फिल्म्स नाम का एक प्रोडक्शन हाउस उन्होंने लॉन्च किया था और उनकी पहली फिल्म दो पत्ती थी।
Alia Bhatt To Kangana Ranaut These Bollywood Actresses Own Their Production House
3/5

अनुष्का शर्मा आज भले ही एक्टिंग इंडस्ट्री से दूर है लेकिन आपको बता दें कि उनका भी एक प्रोडक्शन हाउस है। जिसका नाम क्लीन स्लेट फिल्म्स है। 2013 में उन्होंने अपने भाई कर्नेश शर्मा के साथ मिलकर इस प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की थी। इस प्रोडक्शन हाउस में चकदा एक्सप्रेस और बुलबुल जैसी कई फिल्में बन चुकी है।
Alia Bhatt To Kangana Ranaut These Bollywood Actresses Own Their Production House
4/5

दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस माना जाता है और वह भी प्रोडक्शन हाउस की एक मालकिन है। उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम 'का प्रोडक्शंस' है। 2018 में उन्होंने इस प्रोडक्शन हाउस को लॉन्च किया था और इसमें छपाक और 86 जैसी कई फिल्में बन चुकी हैं।
Alia Bhatt To Kangana Ranaut These Bollywood Actresses Own Their Production House
5/5

कंगना रनौत अपने विभाग अंदाज की वजह से काफी ज्यादा पसंद की जाती है और आपको बता दें कि उनका भी एक प्रोडक्शन हाउस है। उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम मणिकर्णिका फिल्म्स है। उनके इस प्रोडक्शन हाउस में इमरजेंसी से लेकर जजमेंटल जैसी कई फिल्में बन चुकी है।
X