bredcrumb

किसी ने रंगों में डूबकर तो किसी ने मिठाईयों संग मनाई होली, इन बॉलीवुड सितारों ने दी फैन्स को होली की बधाई

By Kanchan
| Published: Friday, March 14, 2025, 15:21 [IST]

Holi 2025: आज पूरा देश रंगों का पावन पर्व होली मना रहा है और ऐसे में बॉलीवुड के काफी सारे सितारे भी जमकर होली का त्यौहार मनाते हुए नजर आ रहे हैं। कई सारे सितारों ने तो सोशल मीडिया के जरिए अपने दोस्तों से लेकर फैंस को होली की बधाई भी दी है।

माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक होली पोस्टर शेयर कर दिया है
1/5

माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक होली पोस्टर शेयर कर दिया है। इसके साथ में उन्होंने कैप्शन लिखा कि "आपको मस्ती, उल्लास और ढेर सारी मिठाइयों से भरी होली की शुभकामनाएं। यह रंगीन त्यौहार आपको आपके करीबियों के और करीब लेकर आए। होली की बहुत-बहुत बधाई हो।"
अक्षय कुमार बॉलीवुड के एक जाने-माने अभिनेता है और उन्होंने एक्स हैंडल के जरिए हैप्पी होली वाला एक वीडियो शेयर कर दिया है
2/5

अक्षय कुमार बॉलीवुड के एक जाने-माने अभिनेता है और उन्होंने एक्स हैंडल के जरिए हैप्पी होली वाला एक वीडियो शेयर कर दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि "कुछ त्यौहार सिर्फ मनाए नहीं जाते हैं बल्कि जिए जाते हैं। बचपन में पानी की लड़ाई से लेकर गुलाल से भरी हुई सड़कों तक, होली एक ऐसा त्यौहार होता है जो सबसे सुखद यादों को वापस लेकर आ जाता है। मैं उम्मीद करता हूं कि यह साल आपके लिए खुशियों से लेकर हंसी और रंग लाएगा। हैप्पी होली।"
कृति सेनन ने अपनी आने वाली फिल्म तेरे इश्क के सेट से एक तस्वीर को शेयर किया है।
3/5

कृति सेनन ने अपनी आने वाली फिल्म तेरे इश्क के सेट से एक तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर में उनका को स्टार धनुष और डायरेक्टर आनंद एल राय के साथ में देखा जा रहा है। तीनों ही होली के रंग में डूबे हुए देखे जा सकते हैं। तस्वीर के साथ में एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा की लाइट, कैमरा, होली। रंग चाहे कम हो, लेकिन इश्क बहुत है।
कियारा आडवाणी बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस है और उन्होंने मिठाइयों की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से शेयर की है
4/5

कियारा आडवाणी बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस है और उन्होंने मिठाइयों की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से शेयर की है। साथ में उन्होंने अपने फैंस को हैप्पी होली भी विश किया है। प्रेगनेंसी के अनाउंसमेंट के बाद में अब वह पहला त्यौहार सेलिब्रेट कर रही है।
रकुल प्रीत सिंह भी बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने येलो आउटफिट में चश्मा लगाए हुए होली के रंगों में डूबे हुए एक वीडियो शेयर कर दिया है
5/5

रकुल प्रीत सिंह भी बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने येलो आउटफिट में चश्मा लगाए हुए होली के रंगों में डूबे हुए एक वीडियो शेयर कर दिया है। इसके साथ में कैप्शन लिखते हुए उन्होंने हैप्पी होली लिखा।
X