Viral Video: ट्रैफिक में फंसा शख्स कंट्रोल नहीं कर पाया... खचाखच भरी सड़क पर ही होने लगा हल्का

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन आपको कोई ना कोई अजीब वीडियो देखने को मिल ही जाता है। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद कुछ लोग तो हैरान हो रहे हैं और कुछ लोग उस शख्स का साथ देते हुए भी नजर आ रहे हैं।
एक वायरल वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में दिख रहा है कि एक रूट में भयंकर जाम लगा हुआ है। इस जाम के बीच एक शख्स गाड़ी खोलकर मूत्र विसर्जन यानी टॉयलेट करता नजर आ रहा है। ये वीडियो जैसे ही सामने आया, सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।
यह भी पढ़ें- अपने ही कारनामों की वजह से बुरा फंसा ये एक्टर, पुलिस चौकी में बिठाकर अक्ल लगाई ठिकाने
इस वीडियो में दिख रहा है कि जो शख्स i20 गाड़ी से बाहर निकला है और खुले में टॉयलेट कर रहा है। शख्स ने ब्लू शर्ट और बेज पैंट पहनी हुई है। उस शख्स को देखकर और भी कई लोग हंस रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं। ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- नशे में धुत्त लड़की ने फ्लाइट में काटा बवाल, बुजुर्ग की टोपी उड़ाकर पहनी अपने सिर, एयर होस्टेस के साथ भी...
कई लोग इस शख्स को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इस शख्स के पक्ष में भी आए हैं। एक यूजर ने लिखा-'जब रुका नहीं जा रहा तो भाई क्या करेगा?', दूसरे यूजर ने लिखा- 'किडनी का बीमारी बहुत गंदा है रे देवा', तीसरे यूजर ने लिखा- 'भैया को डायबिटीज है, गलत नहीं समझो'।
यह भी पढ़ें- Alia Bhatt की आवाज बेचकर ये लड़की हुई इतनी मालामाल, 25 की होने से पहले ही खरीदा Akshay Kumar का घर
इससे पहले भी पब्लिक में पेशाब करते हुए एक वीडियो सामने आया था, उस वीडियो में एक शख्स मेट्रो के गेट पर ही पेशाब करने लग गया था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था।
यह भी पढ़ें- 21 साल की उम्र में ही इस हसीना ने कर दिया ऐसा कारनामा, जिसे करने में लोगों को लग जाती है पूरी उम्र


Click it and Unblock the Notifications