नशे में धुत्त लड़की ने फ्लाइट में काटा बवाल, बुजुर्ग की टोपी उड़ाकर पहनी अपने सिर, एयर होस्टेस के साथ भी...

Viral Video

Viral Video: लोग अक्सर इधर से उधर जाने के लिए कई साधनों का इस्तेमाल करते हैं। अपने शहर से बाहर जाने के लिए लोग ट्रेन या तो फिर फ्लाइट का सहारा भी लेते हैं। हर कोई चाहता है कि उनकी जर्नी आसान रहे लेकिन कभी-कभार इसी जर्नी में कुछ ऐसे व्यक्ति मिल जाते हैं, जिनकी वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला फ्लाइट में इमरजेंसी गेट पर बैठी हुई होती है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एयर होस्टेस उस महिला को कहती है कि आप इमरजेंसी गेट नहीं खोल सकती हैं तो आप वहां से उठ जाइए। लेकिन वो नहीं मानती है और एयर होस्टेस से कहती है कि वो इमरजेंसी गेट को खोल लेगी।

यह भी पढ़ें- Abhishek Kumar के देखते ही मारने के लिए कुर्सी लेकर दौड़े Sunny Aarya, जान बचाने के अरुण आए बीच में लेकिन...

इस वीडियो में वो लड़की काफी ज्यादा नशे में नजर आ रही है। एयर होस्टेस कहती है कि आप ठीक नहीं लग रही हैं, आप वहां से उठ जाइए। तो वो लड़की कहती है कि मैं ठीक हूं, क्या मैं ठीक नहीं दिख रही हूं। उस लड़की के बगल में बैठी एक और लड़की कहती है कि मैं बर्दाश्त नहीं कर सकती। या तो इनकी सीट बदलो या तो फिर मेरी।

यह भी पढ़ें- इस टीवी एक्टर ने खुलेआम कर दी पाकिस्तानी शोज की तारीफ, कहा- 'वहां का कंटेंट देखो और यहां कुछ बोलो तो काम...'

एयर होस्टेस उस नशे में धुत्त लड़की से कहती है कि मैं आपकी सीट बदल देती हूं तो इस पर वो लड़की कहती है कि मैं यहीं पर बैठूंगी। बगल में बैठी लड़की कहती है कि आपको दिख नहीं रहा कि इस लड़की ने कितनी पी हुई है। इसके बाद एक बुजुर्ग खड़े होते हैं और वो भी उस लड़की की सीट बदलने के लिए कहते हैं।

यह भी पढ़ें- बॉयफ्रेंड को वापस पाने के लिए इस टीवी एक्ट्रेस ने शुरू कर दिया था काला जादू, टोना टोटका के सहारे किया ये काम

इतने में नशे में धुत्त वो लड़की उठती है और उस बुजुर्ग के सिर से टोपी उतारकर अपने सिर पर पहन लेती है, जिससे उन्हें और भी गुस्सा आ जाता है और वो एयर होस्टेस से कहते हैं कि वो इस बदतमीजी को माफ नहीं करेंगे। ऐसा देखकर सभी लोग उस लड़की को बाहर निकालने की बात कहने लग जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Urfi Javed ने पहन ली धागो सो बंधी हुई ड्रेस, दिखता रहा हसीना के शरीर का ये हिस्सा

एयर होस्टेस नशे में धुत लड़की को बाहर आने के लिए कहते हैं। तो वो लड़की कहती है मैं तो बैठी हुई हूं पहले से, मैं क्यों बाहर आऊं। लेकिन एयर होस्टेस लगातार उस लड़की को सीट से उठने और बाहर आने को कहती है तो उस लड़की को मजबूरन वहां से उठना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- बेरोजगार एक्टर के पेट पर लात मारता रहा शख्स, मन नहीं भरा तो किया ये काम, मुंह से निकलती रहीं दर्द भरी आवाजें

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X