..................... Vivek dahiya shared a video of his intense ab workout where his trainer jumped on his stomach - Hindi Filmibeat

बेरोजगार एक्टर के पेट पर लात मारता रहा शख्स, मन नहीं भरा तो किया ये काम, मुंह से निकलती रहीं दर्द भरी आवाजें

Vivek Dahiya

Vivek Dahiya Video: टीवी जगत के मशहूर एक्टर विवेक दहियाल भले ही काफी समय से किसी सीरियल में नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी लगातार बनी हुई है और अब तो उन्होंने अपना एक ऐसा वीडियो शेयर कर दिया है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।

विवेक दहिया का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक कठिन एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि वो एक एब वर्कआउट कर रहे हैं और उन्हें इस तरह देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। विवेक दहिया की इस कठिन एक्सरसाइज ने उनके फैंस को हिलाकर रख दिया है।

इस वीडियो में दिख रहा है कि विवेक दहिया एक जगह पर लेटे हैं और एक शख्स उनके पेट पर लगातार लात मार रहा है। यही नहीं, वो इंसान विवेक दहिया के पेट पर जाकर खड़ा भी हो जाता है और विवेक बस दर्द कराह रहे होते हैं। वीडियो देखकर लग रहा है कि जो शख्स विवेक के पेट पर कूद रहा है वो उनका ट्रेनर है।

विवेक दहिया ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- 'समय आ गया है सख्त होने का' इसके साथ उन्होंने चेतावनी भी दी है- 'ये मेरी कोर कंडीशनिंग का हिस्सा है, इसे घर पर तब तक ट्राई ना करें, जब तक आप किसी ट्रेन्ड प्रोफेशनल व्यक्ति की छत्रछाया में ना हों'।

कौन हैं विवेक दहिया

विवेक दहिया एक फेमस टीवी एक्टर हैं। उन्होंने पिछले 13 सालों में बहुत से फेमस टीवी शोज में काम किया है। उन्हें 'वीरा', 'ये हैं मोहब्बतें' और 'कुंडली भाग्य' जैसे शो से काफी पब्लिसिटी मिली। लेकिन दिव्यांका त्रिपाठी संग शादी करने के बाद उन्हें दिव्यांका के पति के रूप में जाना जाने लगा। लोगों की इस छवि को विवेक धूमिल नहीं कर पा रहे हैं।

विवेक और दिव्यांका

आपको बता दें विवेक और दिव्यांका 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर मिले थे। दोनों को-एक्टर थे लेकिन सीरियल में काम करते-करते उनके दिल मिल गए और विवेक दहिया और दिव्यांका ने एक होने का फैसला ले लिया। साल 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए और तभी से ये कपल कभी भी अपने फैंस को निराश नहीं करता और कपल गोल देता रहता है।

Read more about: vivek dahiya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X