Abhishek Kumar के देखते ही मारने के लिए कुर्सी लेकर दौड़े Sunny Aarya, जान बचाने के अरुण आए बीच में लेकिन...

sunny abhishek

Sunny Aarya Abhishek Kumar Fight: बिग बॉस 17 के एक्स कंटेस्टेंट्स शो के बाद नई सफलता का आनंद ले रहे हैं। आए दिन शो के खिलाड़ी पार्टी करते और मौज मस्ती करते नजर आते रहते हैं। इस बीच शो के लगभग सभी लोग एक और मजेदार रात का आनंद लेने के लिए पहुंचे और इस दौरान एक झगड़ा होते हुए भी देखा गया।

कुर्सी लेकर अभिषेक को मारने पहुंचे सनी

पार्टी में अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी-सनी आर्या के बीच बड़ी लड़ाई हुई। ' हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और उस वीडियो में सनी आर्या को कुर्सी उठाकर अभिषेक पर मारने के लिए जाते हुए देखा जाता है लेकिन तभी बीच बचाव करने के लिए अरुण माशेट्टी आ जाते हैं और वो तहलका यानी सनी आर्या को रोकते हैं।

यह भी पढ़ें- इस फेमस एक्टर की फिल्म देखते-देखते थिएटर के अंदर लगा दी आग और फिर इधर-उधर लगे नाचने, वीडियो देख सहमे लोग!

दुश्मनी दोस्ती में बदली

हालांकि, जैसे ये वीडियो खत्म होता है तो पता चलता है कि ये मजाक है और सनी और अभिषेक आपस में गले लग जाते हैं। इस वीडियो पर अरुण माशेट्टी ने लिखा- 'मोहब्बत बड़ी चीज है'। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिग बॉस के घर में अभिषेक और सनी के बीच में काफी लड़ाइयां देखने को मिलीं। यही नहीं, सनी आर्या को बिग बॉस से इसलिए निकाला गया था क्योंकि उन्होंने अभिषेक का कॉलर पकड़ लिया था। हालांकि, इससे पहले सनी को अभिषेक से दूर रहने की सलाह काफी बार दी गई थी।

यह भी पढ़ें- इस टीवी एक्टर ने खुलेआम कर दी पाकिस्तानी शोज की तारीफ, कहा- 'वहां का कंटेंट देखो और यहां कुछ बोलो तो काम...'

कंटेस्टेंट्स का हुआ जोरदार स्वागत

शो के ग्रैंड फिनाले के बाद, विजेता मुनव्वर फारुकी को डोंगरी का दौरा करते हुए देखा गया, जहां उन्होंने अपने बड़े होने के कई साल बिताए। उनके स्वागत और उनकी जीत का जश्न मनाने के लिए फैंस का एक पूरा जत्था इकट्ठा हुआ था। अभिषेक कुमार का भी उनके होमटाउन चंडीगढ़ में जोरदार स्वागत हुआ। अरुण माशेट्टी, सनी आर्या और समर्थ जुरेल ने हैदराबाद में एक मीट-अप आयोजित किया, जिसमें बड़ी संख्या में फैंस ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें- Dalljiet Kaur की तलाक की खबरों के बीच आया बड़ा बयान, कहा- 'वो भारत लौट आई हैं और अब...'

यह भी पढ़ें- Mithun Chakraborty को कूड़े के ढेर में मिली थी अपने घर की लक्ष्मी, अब विदेश में जाकर कर रही ये काम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X