Mithun Chakraborty को कूड़े के ढेर में मिली थी अपने घर की लक्ष्मी, अब विदेश में जाकर कर रही ये काम

Mithun Chakraborty Daughter: मिथुन चक्रवर्ती मनोरंजन की दुनिया का जाना माना नाम है। इस एक्टर ने अपने करियर में काफी शानदार फिल्में दी हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से एक्टर की तबीयत काफी नासाज हो रखी है और 10 फरवरी की सुबह तो उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया गया। इस बीच चलिए मिथुन की बेटी के बारे में जानते हैं।
हिंदी सिनेमा में मिथुन चक्रवर्ती को डिस्को डांसर के नाम से जाना जाता है और उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। यही नहीं मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह और नमोशी भी बॉलीवुड में अपना करियर आजमा चुके हैं। हालांकि, उनके बच्चों को ज्यादा सफलता अब तक नहीं मिल पाई है।
मिथुन चक्रवर्ती अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में रहे हैं और आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी एक बहुत बड़ी बात बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद शायद आपकी आंखें भर आएं। मिथुन चक्रवर्ती के तीन बेटे हैं, जिनका नाम मिमोह, नमोशी और उष्मेय है। इसके अलावा एक्टर की एक बेटी भी है जिसका नाम दिशानी रखा गया है।
मिथुन चक्रवर्ती के दो बेटों ने बॉलीवुड डेब्यू कर लिया है और वही इन दिनों उनकी बेटी भी फिल्मी करियर में आने को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई है। लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी को उन्होंने गोद लिया है। जी हां, दरअसल इसके पीछे भी एक बेहद ही दिल छू लेने वाला किस्सा है और आज हम आपको वही बताने वाले हैं।
विदेश में कर रही पढ़ाई
खबरो की मानें तो एक दिन वह बंगाली न्यूज़ पेपर पढ़ रहे थे। तब उन्होंने कूड़े के ढेर में मिली एक बच्चे की खबर पढ़ी और उनका दिल एकदम से दहल गया। जैसे ही उन्होंने इस खबर को पढ़ा, वैसे ही फैसला ले लिया कि इस बच्चे को वह अपना लेंगे और अपनी बेटी के रूप में रखेंगे। मिथुन ने दिशानी को अपनाकर अपना नाम दिया। इतना ही नहीं उसकी अच्छी परवरिश और पढ़ाई लिखाई भी करवाई। अब वह विदेश में रहकर पढ़ाई कर रही है और एक लग्जरियस लाइफ भी जीती है।


Click it and Unblock the Notifications















