इस फेमस एक्टर की फिल्म देखते-देखते थिएटर के अंदर लगा दी आग और फिर इधर-उधर लगे नाचने, वीडियो देख सहमे लोग!

Pawan Kalyan Movie Rerelease: साल 2012 में पुरी जगन्नाध की फिल्म 'कैमरामैन गंगातो रामबाबू', जिसके लीड एक्टर थे पवन कल्याण। इस फिल्म को हाल ही में फिर से रिलीज किया गया और इस दौरान एक ऐसी घटना घटित हुई, जिसने कई सिनेमाप्रेमियों को हैरान करके रख दिया।
'कैमरामैन गंगातो रामबाबू' की दोबारा रिलीज नंदयाला में एक थिएटर मालिक के लिए महंगी पड़ गई। अपने पसंदीदा स्टार की दोबारा रिलीज का जश्न मनाने के लिए, कुछ फैंस ने थिएटर के अंदर अलाव जलाया, जिसके बाद थिएटर के अंदर आग लग गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एएनआई ने एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए बताया, "पवन कल्याण की फिल्म 'कैमरामैन गंगातो रामबाबू' की दोबारा रिलीज के दौरान, फैंस ने आज नंदयाला में एक थिएटर के अंदर कागजों के टुकड़े जलाए।" वीडियो में फैंस को कागज के टुकड़े जलाने के बाद चिल्लाते और जश्न मनाते देखा जा सकता है। आग भड़कने पर उन्हें जयकार करते, तख्तियां पकड़े और एक-दूसरे को प्रोत्साहित करते हुए भी देखा जा सकता है।
यह पहली बार नहीं है जब पवन के फैंस ने सिनेमाघरों में तोड़फोड़ की है। 2021 में जब उनकी एक फिल्म तकनीकी खराबी के कारण एक थिएटर में रोक दी गई, तो उन्होंने जोगुलम्बा गडवाल में एक थिएटर में तोड़फोड़ की। 2023 में, जब कुछ फैंस ने नशे की हालत में विजयवाड़ा में एक थिएटर में तोड़फोड़ की, तो उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, और दूसरों को कड़ी चेतावनी भी जारी की।
जब टाइगर 3 रिलीज़ हुई, तो सलमान खान के फैंस ने थिएटर के अंदर आतिशबाजी करके जश्न मनाया। वीडियो में कुछ लोगों को बड़े स्क्रीन पर टाइगर 3 में सलमान की एंट्री होते ही पटाखे फोड़ते हुए दिखाया गया, ऐसा देख कुछ लोग अपनी जान बचाने के खातिर इधर-उधर भागते हुए नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications











