Dalljiet Kaur की तलाक की खबरों के बीच आया बड़ा बयान, कहा- 'वो भारत लौट आई हैं और अब...'

Dalljiet Kaur Divorce Rumour: एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने दूसरे पति निखिल पटेल के साथ अपनी तस्वीरें हटाकर तलाक की अफवाहों को हवा दे दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो से अपने पति का सरनेम भी हटा दिया है। उनके इंस्टाग्राम पोस्ट के आधार पर, कपल के तलाक के बारे में रिपोर्टें ऑनलाइन सामने आईं।
दलजीत (daljeet kaur) ने केन्या बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी की और वह पिछले साल अपने बेटे जेडन के साथ केन्या चली गईं। तलाक की अफवाहों के बीच दलजीत की टीम ने एक बयान जारी कर बताया कि एक्ट्रेस अपने परिवार में मेडिकल इमरजेंसी के लिए भारत आई हैं। प्रवक्ता ने कपल के रिश्ते के बारे में कोई कमेंट नहीं किया लेकिन सभी से दलजीत के बेटे जेडन की प्राइवेसी का सम्मान करने का अनुरोध किया।
बयान में कहा गया है- "हम यहां बता रहे हैं कि दलजीत और जेडन फिलहाल दलजीत के पिता की सर्जरी के लिए भारत में हैं, जिसके बाद उनकी मां की सर्जरी होगी, जिसके लिए उन्हें उनके पास रहना जरूरी था... इसके अलावा हम कहेंगे कि दलजीत फिलहाल किसी भी चीज़ पर कोई कमेंट या टिप्पणी नहीं कर पाएंगी, क्योंकि बच्चों को सवाल है। कृपया उनके बच्चों की प्राइवेसी का सम्मान करें और कृपया इसे वो बयान समझे, जो वह देना चाहती हैं।"
सिर्फ दलजीत ही नहीं, निखिल ने इंस्टाग्राम पर दलजीत की कई पोस्ट और तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। आपको बता दें, दलजीत ने मार्च 2023 में निखिल पटेल से शादी की। फरवरी 2023 में उन्होंने निखिल के साथ अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम ऑफिशियल कर दिया।
अपनी शादी के बाद दलजीत और उनका बेटा तुरंत नैरोबी, केन्या में शिफ्ट हो गए। जेडन का जन्म दलजीत और अभिनेता शालीन भनोट के घर 2014 में हुआ था। शालीन और दलजीत की मुलाकात 2006 में टीवी शो 'कुलवधू' में साथ काम करने के दौरान हुई थी। उन्होंने 2009 में शादी कर ली और 2014 में जेडन के माता-पिता बन गए। हालांकि, 2015 में दलजीत ने शालीन के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दे डाली।
रिपोर्ट्स की मानें तो दलजीत के पति निखिल की पिछली शादी से दो बेटियां हैं, तेरह साल की अरियाना और आठ साल की अनिका। दलजीत की मुलाकात निखिल से दुबई में एक पार्टी में हुई और दोनों ने जनवरी में नेपाल में सगाई कर ली थी।


Click it and Unblock the Notifications











