अपने ही कारनामों की वजह से बुरा फंसा ये एक्टर, पुलिस चौकी में बिठाकर अक्ल लगाई ठिकाने

vidyut

Vidyut Jammwal In Custody: मशहूर एक्टर विद्युत जामवाल, जो वर्तमान में अपनी आने वाली फिल्म 'क्रैक जीतेगा तो जिएगा' के प्रमोशन में बिजी हैं। अब उन्हें लेकर ऐसी खबर आ रही है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। एक्टर को कथित तौर पर जोखिम भरे स्टंट में शामिल होने के लिए रेलवे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के बांद्रा ऑफिस में चिंतित जामवाल की एक तस्वीर Helloमुंबईन्यूज़.कॉम वेबसाइट पर सामने आई है। एक अन्य तस्वीर में वह बाहर निकलते दिख रहे हैं। वेबसाइट के मुताबिक, आरपीएफ ऑफिस बांद्रा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर स्थित है। आईएएनएस ने बताया कि सूत्रों के मुताबिक, अभिनेता को कथित तौर पर जोखिम भरे स्टंट करने के लिए हिरासत में लिया गया था, लेकिन अभी तक आरोप की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शुक्रवार को मुंबई में एक भव्य ट्रेलर लॉन्च में 'क्रैक जीतेगा तो जिएगा' का ट्रेलर जारी किया गया। फिल्म में अर्जुन रामपाल और नोरा फतेही समेत अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का आदित्य दत्त द्वारा निर्देशन किया गया है और विद्युत जामवाल और अब्बास सैय्यद द्वारा प्रोडक्शन। आदित्य दत्त, रेहान खान, सरीम मोमिन और मोहिंदर प्रताप सिंह ने फिल्म का स्क्रीनप्ले लिखा है। आपको बता दें यह फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म में अर्जुन रामपाल और विद्युत जामवाल आमने-सामने होंगे। फिल्म शारीरिक रूप से कितनी चुनौतीपूर्ण थी, इसके बारे में बात करते हुए, ट्रेलर लॉन्च पर अर्जुन रामपाल ने कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें स्लिप डिस्क की समस्या हुई थी।

फिल्म की कहानी की बात करें तो ये स्टोरी फाइट के एक मैदान पर टिकी है। जिसकी वजह से विद्युत ने अपने भाई को खो दिया है। फिल्म में विद्युत की भाई की जान आखिर किसने ली है, इसी का पता लगाया जाता है। वहीं एमी जैक्सन इस गैर कानूनी चलने वाले मैदान को बंद करवाने के लिए कड़ी मेहनत करती दिखेंगी।

More from Filmibeat

Read more about: vidyut jammwal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X