Alia Bhatt की आवाज बेचकर ये लड़की हुई इतनी मालामाल, 25 की होने से पहले ही खरीदा Akshay Kumar का घर

Chandani Bought Luxury House: कॉमेडियन चांदनी जिन्हें आपने अक्सर आलिया भट्ट की एक्टिंग करते हुए देखा होगा। उन्होंने हाल ही में अपने फैंस को खुशखबरी दी है। जी हां, उनके सोशल मीडिया पोस्ट से पता चला है कि वो अब अपने सपनों के घर की मालकिन हैं।
चांदनी ने खरीदा घर
चांदनी का सोशल मीडिया आलिया भट्ट की मिमिक्री करने वाली रीलों से भरा पड़ा है। वो हर मौके पर आलिया की मिमिक्री करती नजर आती हैं। यही नहीं, आलिया भट्ट खुद चांदनी की मिमिक्री देखकर हैरान रह गई थीं। खुद को आलिया वट्ट कहने वाली चांदनी ने हाल ही में अपने सपनों का आशियाना खरीद लिया है।
यह भी पढ़ें- 21 साल की उम्र में ही इस हसीना ने कर दिया ऐसा कारनामा, जिसे करने में लोगों को लग जाती है पूरी उम्र
25 की उम्र में अपना आशियाना
चांदनी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो अपने घर में गृह प्रवेश करती नजर आ रही हैं। उनके घर में हवन होता दिख रहा है। फोटोज और वीडियोज को शेयर करते हुए चांदनी ने लिखा- '25 की उम्र से पहले घर खरीद लिया, EMI भी भर रही हूं'। इस पोस्ट के सामने आते ही लोग उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देने लगे। खबरों की मानें तो चांदनी ने अक्षय कुमार का फ्लैट खरीदा है।
यह भी पढ़ें- अभिषेक के देखते ही मारने के लिए कुर्सी लेकर दौड़े सनी, जान बचाने के अरुण आए बीच में लेकिन...
आलिया की करती हैं मिमिक्री
आपको बता दें कि चांदनी सबसे ज्यादा सुर्खियों में तब आई थीं जब उन्होंने ब्रह्मास्त्र फिल्म से आलिया भट्ट के डायलॉग्स को ट्रोल किया था और बार-बार 'शिवा-शिवा' कहकर वीडियो डाला था। इस वीडियो की तारीफ खुद आलिया भट्ट ने भी की थी। लोगों की तारीफें सुनकर चांदनी तब से ही आलिया भट्ट की मिमिक्री करती नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications