..................... Anushka Sen Buys Luxury Apartment In Mumbai at the age of 21 actress another dream come true - Hindi Filmibeat

21 साल की उम्र में ही इस हसीना ने कर दिया ऐसा कारनामा, जिसे करने में लोगों को लग जाती है पूरी उम्र

Anushka Sen

Anushka Sen Bought House: लोकप्रिय टीवी शो 'बालवीर' में मेहर के रोल से फेमस हुई अनुष्का सेन ने हाल ही में अपने फैंस को चौंकाने वाली खबर दी है। मात्र 21 साल की उम्र में अनुष्का सेन ने अपना एक लग्जरी घर खरीद लिया है, जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की।

अनुष्का सेन ने सोशल मीडिया पर अपने नए घर की कुछ झलकियां पेश की हैं। जिन्हें देखकर लोग हैरान हो रहे हैं कि कैसे अनुष्का ने मात्र 21 साल की उम्र में अपना नया बसेरा खरीद लिया है। एक्ट्रेस ने फोटोज की एक सीरीज शेयर की है, जिसमें पहली तस्वीर में अनुष्का अपने नए घर में अपने माता-पिता के साथ पोज़ देती हुई नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह अपने नए घर की चाबियां पकड़े हुए अकेले नजर आ रही हैं।

इसके अलावा, एक स्नैपशॉट में रेलिंग पर सजी एक छोटी गणेश मूर्ति दिखाई देती है और एक वीडियो शहर के मंत्रमुग्ध कर देने वाले सीन को खूबसूरती से दर्शाता है। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "हमारा नया घर. सेन परिवार. एक और सपना सच हो गया।" फैंस ने भी अपनी खुशी जाहिर की और इतनी कम उम्र में उनकी उपलब्धि की तारीफ की।

अनुष्का सेन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है, अक्सर अपने फॉलोवर्स के साथ अपने जीवन की झलक शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने फैंस अपना एथनिक अंदाज दिखाया था। सूट में वो काफी खूबसूरत लग रही थीं।

अनुष्का सेन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2009 में जी टीवी के शो 'यहां मैं घर घर खेली' में अपनी पहले रोल के साथ एक चाइल्ड एक्टर के रूप में की थी। उसी साल, उन्होंने अपने पहले म्यूजिक वीडियो, 'हमको है आशा' से अपनी पहचान बनाई।

हालांकि, टीवी शो 'बालवीर' में मेहर के किरदार ने उन्हें प्रसिद्धि दिलाई। 2015 में, अनुष्का ने फिल्म 'क्रेजी कुक्कड़ फैमिली' में एक रोल के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। उन्होंने स्टंट-आधारित रियलिटी टीवी शो 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11' में भी हिस्सा लिया था।

Read more about: anushka sen
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X