Top News of the week- सलमान की प्रेम रतन धन पायो के सामने घायल सन्नी देओल
हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी सलमान खान ने टॉप खबरों की सुर्खियों में अपना राज बनाए रखा। सलमान खान के अलावा टॉप खबरों का हिस्सा रहे शाहिद कपूर, अक्षय कुमार और करीना कपूर खान। आइये आप भी जानिये क्या थीं इस हफ्ते की टॉप खबरें-
सन्नी देओल की फिल्म घायल 2 और सलमान खान की प्रेम रतन धन पायो एक साथ दीवाली पर रिलीज होने वाली हैं। सन्नी देओल की 1992 में रिलीज हुई फिल्म डर में शाहरुख खान को विलेन होने के बावजूद ज्यादा तवज्जो मिलने के चलते सन्नी काफी नाराज हुए थे और अब बॉलीवुड के दूसरे खान से भी मुकाबले को पूरी तरह से तैयार हैं।
अक्षय कुमार की फिल्म गब्बर इज बैक जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देने वाली है। फिल्म में श्रुति हासन अक्षय कुमार के अपोजिट नज़र आएंगी। अक्षय कुमार और श्रुति हासन की गब्बर इज बैक फिल्म देश में फैले भ्रष्टाचार पर आधारित है। पूरी खबर यहां पढ़ें-
सलमान खान की फिल्म हो और किसी तरह का रिकॉर्ड उसके नाम ना हो ये तो संभव ही नहीं। इस साल रिलीज होने जा रही प्रेम रतन धन पायो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जाने से पहले ही एक रिकॉर्ड बना लिया है और वो है सबसे लंबे गाने का।
बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर ने घोषणा की है कि वो इस साल तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे और उनकी दुल्हनिया बनेंगी मीरा राजपूत। हालांकि शाहिद ने कहा कि उनकी सगाई अभी तक नहीं हुई है लेकिन वो जल्द ही शादी करने वाले हैं।
हिंदी फिल्म जगत की फैशन दिवा कही जाने वाली करीना कपूर ने हाल ही में लेक्मे फैशन वीक में हिस्सा लिया रैंप पर जब वो आईं तो लोग उन्हें बस देखते ही रह गये। मीडिया से बातचीत के दौरान करीना ने ये पूछे जाने पर कि उन्हें किस तरह की ड्रेसेस अच्छी लगती हैं करीना ने कहा मेरे लिए वही स्टाइलिश ड्रेस है जिसमें मैं कंफरटेबल महसूस करुं।


Click it and Unblock the Notifications




