सलमान की 'प्रेम रतन धन पायो' ने बनाया रिकॉर्ड.. जानिए क्या!
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' ने एक रिलीज के पहले ही एक रिकॉर्ड कायम किया है। जी हां, सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में बॉलीवुड का अब तक सबसे लंबा गाना फिल्माया गया है।

'प्रेम रतन धन पायो' में एक गाना 13 मिनट का है, जो बॉलीवुड के इतिहास में सबसे लंबा गाना है। सूरज बड़जात्या की पिछली फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी गानों पर खासा ध्यान दिया गया है। फिल्म में कुल 9 गाने हैं, जिनमें से एक 13 मिनट का है। कोरियोग्राफर अहमद खान ने इस बात की पुष्टि की है कि, हां, फिल्म में 13 मिनट का सांग है और उसकी कोरियोगआफी उन्होंने ही की है।
उन्होंने आगे बताया कि, इस फिल्म में 'हम आपके है कौन' की तरह कोई अंतराक्षरी नहीं होने वाला और न ही ये बाकी गानों का कॉम्बिनेशन होगा। बल्कि यह अपने आप में एक पूरा सांग है, जो फिल्म में एक घटना के दौरान है। यह गाना कहानी को आगे लेकर जाएगा।
Royal LOOK: सलमान खान को इस अंदाज में देख दंग रह जाएंगे आप
सलमान खान, जो कि फिल्म में राजकुमार के किरदार में दिखने वाले हैं, वे इस पूरे गाने पर ट्रेडिशनल कपड़ों में डांस करते दिखाई देंगे। फिल्म से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि दर्शकों को यह पूरा सीक्वेंस बेहद पसंद आएगा।
प्रेम रतन धन पायो में सलमान खान के अलावा सोनम कपूर, स्वरा भास्कर मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म इस साल नवंबर में रिलीज होने वाली है।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

