देखें बिना मेकअप करीना कपूर का असली स्टाइल
लैक्मे फैशन वीक के रैम्प पर अपने जिलवे बिखेरने के बाद जब करीना कपूर मीडिया से रू-ब-रू हुईं, तो एक सवाल आया। वो था, "आपको किस प्रकार की ड्रेस अच्छी लगती है और कौन सी ड्रेस स्टाइलिश होती है?" इस पर करीना ने कहा कि मेरे लिये वही स्टाइलिश ड्रेस है, जिसमें मैं कंफर्टेबल महसूस करूं। फिर चाहे वो कोई भी ड्रेस हो, जींस शर्ट ही क्यों न हो!
सच पूछिए तो करीना के जवाब से हर कोई सहमत भी दिखा। क्योंकि कई बार आप तड़कभड़क के चक्कर में ऐसा फैशन कर बैठते हैं, कि थोड़ी ही देर में आपके कपड़े आपको बोझ लगने लगते हैं। खैर करीना के लिये गाउन हो या जींस-शर्ट, या फिर सलवार सूट। कंफर्टेबल आउटफिट से बढ़कर कोई स्टाइल नहीं। पर्सनल लाइफ में भी करीना आरामदेह ड्रेस को ही वरीयता देती हैं।
अब पर्सनल लाइफ और स्टाइल की बात आयी है तो चलिये हम आपको करीना के उन निजी पलों में ले चलते हैं, जहां वो बिना मेक अप एक दम सिम्पल स्टाइल में दिखाई देंगी। देर किस बात की है। स्लाइडर में एक-एक तस्वीर को आगे बढ़ाते जाइये और मिलिये अलग-अलग अंदाज में करीना से।


Click it and Unblock the Notifications