कौन हैं मीरा राजपूत..जो बनेंगी शाहिद कपूर की दुल्हनिया..
[बॉलीवुड न्यूज] लाखों दिलों के धड़कन शाहिद कपूर जल्द ही विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं। खबरों के मुताबिक, शाहिद इस साल दिसंबर में अपनी गर्लफ्रैंड मीरा राजपूत के संग सात फेरे लेंगे। अपने रिश्ते को छिपा कर रखने वाले शाहिद और मीरा की सगाई भी इसी 14 जनवरी को मकर संक्राति के शुभ अवसर पर हुई है।
कभी करीना कपूर के संग खुल्लम खुल्ला रोमांस करने वाले शाहिद अपने इस रिश्ते को लेकर बेहद सजग हैं। लिहाजा, इन दोनों ने अभी तक मीडिया से दूरी बनाई रखी है। बहरहाल, अब जबकि शाहिद ने देश की लाखों लड़कियों के दिल को तोड़ ही दिया है, तो आइए यहां हम आपको शाहिद कपूर की होने वाली वाइफ यानि की मीरा राजपूत से जुड़ी कुछ बातें बताते हैं।
मीरा राजपूत दिल्ली की रहने वाली हैं और महज 23 साल की हैं। ये दिल्ली के मशहूर लेडी श्रीराम कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य से स्नातक कर रही हैं और अभी तीसरे साल में हैं। मीरा की स्कूलिंग वसंत वैली स्कूल दिल्ली से हुई है। जबकि इन्होंने अमेरिका जाकर इंटर्नशिप भी किया है।
पढ़ें- क्यों शाहिद कपूर ने कहा था 'एक्ट्रेस के साथ शादी ना बाबा ना!'
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर से सगाई करने वाली मीरा कनाडियन सिंगर एवरिल लैविग्ने, बेयोंसे नोल्स, डेमी लोवैटो की बहुत बड़ी फैन हैं। अब आपको बता दें कि इन दोनों की मुलाकात कहां और कैसी हुई?
दरअसल, शाहिद कपूर और पंकज कपूर राधा स्वामी धार्मिक समूह के फॉलोअर हैं। जिससे जुड़ी सत्संगों में ये हिस्सा लेते रहते हैं। लिहाजा, शाहिद और मीरा की मुलाकात भी इन्हीं सत्संगों के दौरान हुई और मुलाकातें धीरे धीरे प्यार में तब्दील हो गई।
शाहिद और मीरा दोनों ही इस रिश्ते को लो-प्रोफाइल रखना चाहते थे। लिहाजा, उन्होंने अपनी सगाई भी फैंस और मीडिया से छिपाकर की। वहीं, कुछ दिनों पहले ही खबर तेज हुई कि पंकज कपूर मीरा के परिवार वालों से मिलने और शादी की तारीख फाइनल करने के लिए उनके घर छत्रपुर गए थे।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

