CLASH: कभी शाहरूख तो कभी सलमान से टक्कर लेते हैं सनी देओल..
[बॉलीवुड न्यूज] इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' को सनी देओल की फिल्म 'घायल-वन्स अगेन' टक्कर देने के लिए तैयार है। जी हां, सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही 'प्रेम रतन धन पायो' अब दिवाली पर अकेले रिलीज नहीं होगी। बल्कि उसके सामने होगी सनी देओल की सुपरहिट फिल्म घायल का सीक्वल।

सनी देओल फिलहाल 'घायल-वन्स अगेन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन खबरों के मुताबिक, वे दिवाली पर अपनी फिल्म की ग्रैंड ओपनिंग की प्लानिंग पर काम कर रहे हैं। लिहाजा, सलमान और सनी की फिल्मों के इस टक्कर में दर्शकों को बड़ा फायदा होने वाला है। त्योहार के मौके पर उनके सामने दो दो बड़ी फिल्में होंगी। इसे साल की बड़ी क्लैश में से एक माना जा सकता है।
'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान सालों के बाद प्रेम के अवतार में दिखने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान के अलावा सोनम कपूर और स्वरा भास्कर भी मुख्य किरदारों में दिखेंगी। वहीं, घायल के सीक्वल में सनी देओल एक बार फिर एंग्री यंग मैन बने नजर आएंगे। इस फिल्म में सोहा अली खान सनी देओल के अपोजिट नजर आएंगी।
पढ़ें- Khans का अर्धशतक, जादू चलेगा या मिटेगा!
बहरहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सलमान खान का सुपरस्टार इफेक्ट सनी की फिल्म को नुकसान पहुंचाएगा? या सनी देओल की फिल्म एक बार फिर ब्लॉकबस्टर साबित होगी..हालांकि, सलमान खान की फैन फॉलोइंग को देखते हुए कह सकते हैं कि उनके सामने खड़े होने के फैसला सनी की फिल्म के लिए खतरा बन सकता है।
आपको बता दें, सनी देओल ही एक ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने किंग खान और यशराज के काम न करने की हिम्मत दिखाई हैं। साल 1992 में आई फिल्म में सनी देओल और शाहरूख खान के बीच हुए क्लैश को भला कौन भूल सकता है। फिल्म रिलीज के बाद सनी हैरान थे कि फिल्म से उनके रोल का एक बड़ा हिस्सा काट दिया गया है, वह भी बिना बताए। लिहाजा, सनी ने कसम खा ली थी कि वह कभी यशराज फिल्म्स के साथ काम नहीं करेंगे।
विशेष नोट- बॉलीवुड से जुड़ी गपशप और रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

