..................... seema haider india entry become the reason of don atiq ahmed wife 12 crore deal loss - Hindi Filmibeat

Seema Haider के भारत आने से डॉन की बीवियों को हुआ करोड़ों का नुकसान, जानिए माफिया के साथ क्या है कनेक्शन?

seema haider

Seema Haider Update: पबजी खेलते-खेलते प्यार में पड़ी सीमा हैदर जबसे भारत आई हैं, बवाल मचा हुआ है। कई लोग उन्हें वापस भेजने की बात कर रहे हैं तो कई इसे प्यार की ताकत भी कह रहे हैं। सीमा हैदर के भी अबतक कई वीडियोज आ चुके हैं और इन वीडियोज में वो अपने पति सचिन पर खूब प्यार लुटातीं नजर आई हैं।

सीमा हैदर से जुड़ी आए दिन कोई ना कोई खबर चर्चा का विषय बनी ही रहती है और अब एक बार फिर से सीमा से जुड़ी एक खबर ने तहलका मचा दिया है। हाल ही में खबर आई थी कि सीमा हैदर की वजह एक हेड कॉंस्टेबल की नौकरी चली गई है और इसका कारण जानकर लोग काफी दंग हैं।

यह भी पढ़ें- 'गुम है' छोड़ने के बाद ये क्या हो गया सई का हाल? झालर जैसी स्कर्ट पहनकर करने लगी अजीबोगरीब डांस

सीमा हैदर पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत के अंदर घुसी थी और इसको लेकर अब SSB यानि सशस्त्र सीमा बल जांच कर रही है कि ऐसा कैसे हुआ। इसके दौरान एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है और कहा जा रहा है कि ये वही शख्स है जिसने भारत-नेपाल सीमा पर उनकी बस की जांच की थी। लेकिन इन सबकी वजह से डॉन की बीवियों का करोड़ों का नुकसान हो गया है।

यह भी पढ़ें- कैंसर को मात देने के बाद इस टीवी एक्ट्रेस को हुई नई बीमारी, कहा- 'बदन के हर हिस्से में होता है दर्द'

जी हां, मारे जा चुके माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की बीवियां शाइस्ता परवीन और जैनब अपनी संपत्तियां बेचना चाहती हैं और इस मामले में इनकी मदद एक विजय मिश्रा नाम का वकील कर रहा था। विजय मिश्रा ने नेपाल में रह रहे यूपी के एक माफिया से मामले में संपर्क किया गया। वह माफिया डॉन 12 करोड़ में वो संपत्तियां खरीदने के लिए तैयार था और वो इन पैसों से अपने बेटों को छुड़ाकर दोबारा अपना साम्राज्य खड़ा करना चाहती थीं। लेकिन सीमा हैदर के नेपाल के रास्ते से भारत आने के बाद बॉर्डर की सुरक्षा और कड़ी हो गई, जिसके बाद शाइस्ता और जैनब के इरादों का पर्दाफाश हो गया और उनकी करोडों की डील पर पानी फिर गया।

यह भी पढ़ें- छोटे-छोटे कपड़ों में समंदर किनारे अपने हुस्न का जलवा दिखा रही थीं शर्लिन चोपड़ा, तभी आ गई पुलिस और...

सीमा हैदर की मानें तो कई साल से दोनों पबजी साथ में खेल रहे थे और इसी दौरान दोनों की दोस्ती कब प्यार में बदली किसी को कुछ पता नहीं चला। सीमा हैदर ने इस बीच अपनी जमीन बेची और 4 बच्चों को लेकर नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत में घुस गईं। हालांकि लगातार सीमा हैदर से पूछताछ की जा रही है लेकिन देखने वाली बात होगी कि जांच एजेंसियां उनको लेकर किस नतीजे पर पहुंचती हैँ। हालांकि सीमा हैदर ने जासूस होने से इंकार किया है और कहा है कि वो भारत सिर्फ अपने प्यार के लिए आई हैं और वो सचिन से प्यार करती हैं।

यह भी पढ़ें- Armaan Malik के बेटे की हालत नाजुक, चंद महीने के बच्चे का हुआ ऑपरेशन, यूट्यूबर ने कहा- 'दुआ करो'

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X