'गुम है' छोड़ने के बाद ये क्या हो गया सई का हाल? झालर जैसी स्कर्ट पहनकर करने लगी अजीबोगरीब डांस

Ayesha Singh Video: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' से घर-घर पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस आएशा सिंह ने इस शो में सई का किरदार निभाया था और इस किरदार को निभाने के बाद उन्होंने लोगों के दिलों में अच्छी-खासी जगह बना ली। अब एक्ट्रेस का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसकी वजह से वो ट्रोल हो रही हैं।
आएशा का अजीब लुक
आएशा सिंह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अजीबोगरीब डांस करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने बेहद ग्लैमरस ब्लाउज पहना है और मराठी मुलगी की तरह मेकअप किया है, लेकिन उन्होंने अपने इस लुक एक फ्लफी और छोटी सी स्कर्ट के साथ कैरी किया है।
डांस नहीं कर पा रहीं आएशा
इस वीडियो में वो तमन्ना भाटिया के गाने 'कावाला या' पर डांस करती नजर आ रही हैं। हालांकि, वो किसी भी एंगल से तमन्ना जितना खूबसूरत डांस तो नहीं कर पा रही हैं। बल्कि उनके स्टेप्स काफी अजीब लग रहे हैं और लोग भी उनके इस डांस स्टेप्स को ट्रोल कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- कैंसर को मात देने के बाद इस टीवी एक्ट्रेस को हुई नई बीमारी, कहा- 'बदन के हर हिस्से में होता है दर्द'
लोगों ने किया ट्रोल
कई लोगों ने आएशा को ट्रोल करते हुए लिखा कि 'इस ड्रेसिंग सेंस में कोई सेंस नहीं है', एक ने लिखा- 'एकदम बकवास ड्रेस है, सब उर्फी बनने के चक्कर में हैं', दूसरे ने लिखा- ड्रेस देखो सादगी में कितनी प्यारी लगती थी ये अब तो हद ही करने लगी है, इसे अच्छी तो ऐश्वर्या है। एक यूजर ने तो यह तक कह दिया कि आएशा एश्वर्या को कॉपी कर रही है, उन्होंने लिखा- 'मुझे लगता है आयशा सच में पागल हो गई है, ना ढंग से डांस हो रहा है और क्या हो रहा है पता नहीं। इतनी ओवरएक्टिंग करती क्यों है। कितनी कॉपी करेगी ऐश्वर्या की प्लीज इसे बंद करो आयशा यार पोस्ट करने से पहले चेक करें तो कर लिया करो।'
यह भी पढ़ें- छोटे-छोटे कपड़ों में समंदर किनारे अपने हुस्न का जलवा दिखा रही थीं शर्लिन चोपड़ा, तभी आ गई पुलिस और...
आएशा का करियर
आएशा सिंह के करियर की बात करें तो एक्ट्रेस ने लॉ की पढ़ाई कर रखी है। पढ़ाई के बाद एक्ट्रेस ने वकीलों को असिस्ट भी किया है। लेकिन सब कुछ छोड़छाड़ कर उन्होंने एक्टिंग की राह चुनी। साल 2015 में उन्होंने टीवी शो 'डोली अरमानो की' से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने 'जिंदगी अभी बाकी है मेरे घोश्ट' में काम किया। सालों तक कड़ी मेहनत के बाद आएशा को उनके करियर का ब्रेकथ्रू रोल मिला और वो था सई का, जिसने उन्हें खूब नाम दिया।


Click it and Unblock the Notifications











