कैंसर को मात देने के बाद इस टीवी एक्ट्रेस को हुई नई बीमारी, कहा- 'बदन के हर हिस्से में होता है दर्द'

Chhavi Mittal Disease: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस छवि मित्तल सोशल मीडिया अपनी साहसिक कहानियों की वजह से जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने पिछले साल कैंसर को मात देकर लोगों के बीच अपनी जगह बनाई। कई महिलाओं ने छवि से प्रेरणा भी ली। लेकिन छवि की मुश्किलों का दौर यहीं खत्म नहीं हुआ है।
छवि को हुई नई बीमारी
छवि मित्तल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी नई बीमारी के बारे में खुलासा किया है। एक्ट्रेस को जब से कैंसर हुआ है तभी से वो शारीरिक रूप से अपने आप को नॉर्मल करने की जद्दोजहद में लगी हुई हैं। कैंसर को मात देने के बाद भी वो अबतक ठीक नहीं हो पाई हैं।
कैंसर के बाद हुई नई बीमारी
अपनी बीमारी के बारे में बताते हुए छवि ने एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वो जिम में नजर आ रही हैं और अपने एब्स को दिखा रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए छवि ने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है- "नई वाली बीमारी लाई हूं बाजार में इसे कोस्टोकॉन्ड्राइटिस कहा जाता है। फैंसी है ना? (यह छाती में उपास्थि की चोट है) संभावित कारण कैंस का इलाज या फिर ऑस्टियोपेनिया (कम बीएमडी वाली स्थिति) जिसके लिए मेरे द्वारा लिए गए इंजेक्शन का दुष्प्रभाव हो सकता है या यह लगातार खांसी हो सकती है (जो मुझे कुछ दिन पहले थी) या एक या ज्यादा या सभी का कॉम्बिनेशन भी हो सकता है।"
यह भी पढ़ें- इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस को भुगतनी पड़ी मुस्लिम होने की सजा, कहा- 'आठ साल से नहीं दे रहा कोई घर'
हर वक्त रहता है दर्द
एक्ट्रेस ने आगे लिखा- "मुझे सांस लेते समय, या अपने हाथ, या बांह का इस्तेमा करते समय, या लेटते समय, या बैठते समय, या हंसते समय... लगभग हर चीज में दर्द होता है। नहीं, मैं इसके बारे में हमेशा सकारात्मक तो नहीं रहती, लेकिन मैं शायद ही कभी इस बीमारी को लेकर नकारात्मक होती हूं। तो, अपने सीने पर हाथ रखकर, मैं जिम (मेरी सबसे ख़ुशी की जगह) गई, क्योंकि हम सब नीचे गिरते हैं, लेकिन क्या हम फिर उठ खड़े होते हैं? खैर, मैं ऐसा करती हूं! जिस किसी को भी इसे सुनने की जरूरत है.. मैं किसी न किसी तरह से आपकी पीड़ा जानती हूं.. लेकिन आप अकेले नहीं हैं! और यह समय भी बीत जाएगा।"
छवि की पर्सनल लाइफ
छवि मित्तल के निजी जीवन के बारे में बात करें तो, एक्ट्रेस ने 2004 में निर्देशक मोहित हुसैन से शादी की। उन्हें 2012 में अपने पहले बच्चे, एक बेटी, अरीज़ा, का आशीर्वाद मिला। 2019 में, उन्होंने अपने दूसरे बच्चे, एक बेटे, अरहम का स्वागत किया। छवि मित्तल 3 बहुरानियां, तुम्हारी दिशा, घर की लक्ष्मी बेटियां, नागिन, एक चुटकी आसमान, विरासत, कृष्णादासी जैसे कई शो का हिस्सा रही हैं। छवि ने 2015 में अपने पति मोहित के साथ एक डिजिटल प्रोडक्शन कंपनी शिट्टी आइडियाज़ ट्रेंडिंग (SIT) की को फाउंडर भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











