इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस को भुगतनी पड़ी मुस्लिम होने की सजा, कहा- 'आठ साल से नहीं दे रहा कोई घर'

shireen mirza

मुंबई जिसे लोग सपनों का शहर भी बोलते हैं। इस शहर में हर साल लाखों लोग अपनी किस्मत आजमाने आते हैं, कुछ को तो अपनी मंजिल मिल जाती है लेकिन कुछ लोग अपने सपनों को गठरी में बांधकर वापस अपने घर चले जाते हैं। लेकिन यहां अपना लोहा वो ही मनवाता है, जो हर हाल, हर मुसीबत में टिके रहने की ठान लेता है।

आज हम आपको एक ऐसी टीवी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें मुस्लिम होने की वजह से ही घर नहीं मिल पाया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि मुंबई आने के बाद उन्होंने लगभग चार साल तक स्ट्रगल किया था। उनके पास अपने घर अपने शहर यानी जयपुर वापस तक जाने के पैसे नहीं बचे थे। जब उन्होंने हिम्मत हार ही दी थी कि तभी उनके पास एक कॉल आया और उस कॉल ने उनकी जिंदगी बदल दी, ये कॉल 'ये हैं मोहब्बतें' के लिए था। इस शो में उनका रोल भले ही लीड नहीं था लेकिन इसी रोल ने उन्हें शोहरत दिला दी थी।

यह भी पढे़ं- Rubina Dilaik की प्रेग्नेंसी पर बोले पति अभिनव शुक्ला, कहा- 'मैं तो बाहर था, फिर...'

शिरीन ने यह भी बताया कि उन्हें मुंबई में अपने लिए घर ढूंढ़ने में भी काफी मशक्कतों का सामना करना पड़ा था। उन्हें मुस्लिम होने की वजह से लोग घर नहीं देते हैं। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में कहा कि मैं एक्टर हूं। मैं स्मोक और ड्रिंक नहीं करती। मेरा कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड भी नहीं।य़ तो फिर वो कैसे मेरे प्रोफेशन की वजह से मुझे जज कर सकते हैं। अभी भी मेरे लिए मुंबई में जगह नहीं है। शहर के बाहर से आने वाले हम जैसे कई लोग अभी भी स्ट्रगल कर रहे हैं।'

शिरीन के करियर की बता करें तो एक्ट्रेस ने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'धर्मक्षेत्र' में काम किया था। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत 'अनहोनियों का अंधेरा' से की थी लेकिन उन्हें पहचान टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' से मिली थी, जिसमें उन्होंने दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन ननद सिमरन भल्ला उर्फ सिम्मी का किरदार निभाया था।

इन सबके अलावा शिरीन ने 'ये कहां आ गए हम', 'गुटुर गु', 'ये है आशिकी', 'ढाई किलो प्रेम' (2017) में नजर आईं और इन दिनों वो शो 'धरमपत्नी' में लीड एक्ट्रेस का रोल निभा रही हैं और इस शो से भी पहले उन्हें आखिरी बार 'बहुत प्यार करते हैं' में देखा गया था।

More from Filmibeat

Read more about: shireen mirza
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X