छोटे-छोटे कपड़ों में समंदर किनारे अपने हुस्न का जलवा दिखा रही थीं शर्लिन चोपड़ा, तभी आ गई पुलिस और...

Sherlyn Chopra Video: मशहूर एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा आए दिन किसी ना किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं। इन दिनों वो कैमरे पर काफी ज्यादा स्पॉट होती हैं। कभी साड़ी तो कभी छोटे-छोटे आउटफिट में वो लोगों के सामने आ ही जाती हैं और एक बार फिर से एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है।
शर्लिन खिंचवा रही थीं फोटोज
शर्लिन चोपड़ा का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो समंदर किनारे नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को कैमरे के सामने पोज कर रही हैं। शर्लिन के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी है, जिसमें बस्ट एरिया पर कुछ फर लगे हैं, वहीं इस ड्रेस में एक लेफ्ट लेग की तरफ एक कट भी लगा है, जो ड्रेस को और भी ज्यादा हॉट बना रहा है।
यह भी पढ़ें- इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस को भुगतनी पड़ी मुस्लिम होने की सजा, कहा- 'आठ साल से नहीं दे रहा कोई घर'
पुलिसवाले ने भी साथ में खिचवाईं फोटोज
शर्लिन चोपड़ा इस वीडियो में अपनी अदाएं दिखाते हुए फोटोज खिंचवा रही होती हैं कि तभी उनके पीछे मौजूद एक पुलिसवाला उनके पास आता है और वो उनसे हाथ मिलाने लग जाता है और साथ ही अपना फोन वो एक कैमरामैन को देकर फोटो खींचने को कह देता है। शर्लिन भी खुशी-खुशी उस पुलिसवाले के साथ तस्वीर खिंचवा लेती हैं। तस्वीरें खिंचवाने के बाद वो पुलिसवाला वहां से चला जाता है।
लोगों ने किए फनी कमेंट
इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों ने काफी मजेदार कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा- 'अंकल जी आप घर तो जाइए फिर आंटीजी बताएंगी', दूसरे यूजर ने लिखा- 'मार खाएगा ये बंदा घर जाकर जरूर'। एक यूजर ने तो यह भी लिखा- 'शर्लिन के लिए प्राउड मोमेंट होगा ये तो', एक ने लिखा- 'पुलिस अंकल आप घर तो जाएं अपने, घर पर आंटी और आंटी का डंडा होगा'।
शर्लिन की वेब सीरीज
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो, शर्लिन चोपड़ा ऑल्ट बालाजी वेब सीरीज, पौरशपुर 2 के साथ मनोरंजन उद्योग में वापसी कर रही हैं। इस वेब सीरीज की घोषणा के बाद से ही उनकी कैमरे में मौजूदगी पहले से ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने हाल ही में एक रैप सॉन्ग, 'ये करते हैं जज' में भी अभिनय किया है।


Click it and Unblock the Notifications











