Armaan Malik के बेटे की हालत नाजुक, चंद महीने के बच्चे का हुआ ऑपरेशन, यूट्यूबर ने कहा- 'दुआ करो'

Armaan Malik Vlog: यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। उनकी जिंदगी में क्या हो रहा है। यहां तक कि रोजमर्रा की जिंदगी में भी उनके साथ क्या हो रहा है, इसकी भी जानकारी वो अपने फैंस को देते ही रहते हैं।
अरमान मलिक का नया व्लॉग
अरमान मलिक ने हाल ही में एक व्लॉग शेयर किया है और बताया कि उनके छोटे बेटे की हालत खराब हो गई है और अब उसका ऑपरेशन होना है। जी हां, चंद महीने पहले ही अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका ने जैद मलिक को जन्म दिया था। आपको बता दें, जैद जब पैदा हुआ था तो उसे तब पीलिया हो गया था और अस्पताल में कई दिनों भर्ती रखना पड़ा था। अब एक बार फिर से जैद की हालत खराब हो गई है।
बेटे को हुआ इन्फेक्शन
अरमान मलिक ने हाल ही में एक व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उनका बेटा जैद अस्पताल में नजर आ रहा है। नन्हे से जैद के हाथ में ड्रिप लगी हुई नजर आती है वहीं कृतिका रोते हुए कहती हैं कि काश ये बोल पाता तो अपनी तकलीफ बता पाता। व्लॉगर ने कहा कि उनके बेटे को लगातार उल्टियां हो रही हैं और डॉक्टर्स ने बताया कि जैद को आंतों में इन्फेक्शन हो गया है। जैद की आंतों में आंतें फंस गई हैं।
यह भी पढ़ें- इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस को भुगतनी पड़ी मुस्लिम होने की सजा, कहा- 'आठ साल से नहीं दे रहा कोई घर'
बेटे का हुआ ऑपरेशन
अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल रोते हुए कहती हैं कि जैद के ऑपरेशन में दो घंटे लगेंगे और डॉक्टर ने बोला है कि वो सीरियस है। ये सब सुनकर सबके हाथ-पैर कांप रहे हैं। घर में किसी को कुछ हो जाए लेकिन बच्चों को कुछ नहीं होना चाहिए। इस दौरान अरमान अपनी दोनों पत्नियों को संभालते हुए नजर आते हैं।
अरमान ने मांगी दुआ
व्लॉग में अरमान की दूसरी पत्नी कहती हैं कि द का ऑपरेशन हो गया है उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है और डॉक्टरों ने बोला है कि दो दिन के लिए उससे बिल्कुल भी नहीं मिल सकते हैं। इसके बाद अरमान कहते हैं कि जैद का ऑपरेशन अच्छे से हो गया है और आप भी दुआ कीजिए कि हमारा बच्चा जल्द से ठीक हो जाए।


Click it and Unblock the Notifications