Bollywood News Live: लॉरेंस बिश्नोई पर भड़के सलीम खान. आलिया की सबसे बड़ी फ्लॉप बनी जिगरा

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

मनोरंजन जगत में इन दिनों सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई का झगड़ा सबसे बड़ा मुद्दा है। इसका अप्डेट सामने आया है। दरअसल, सलमान खान के पिता सलीम खान ने लॉरेंस बिश्वोई पर गुस्सा निकाला है। सलीम खान ने कहा कि सलमान ने कभी किसी जानवर को नहीं मारा है। सलमान ने कभी एक कॉक्रोच को भी नहीं मारा। हम हिंसा में भरोसा ही नहीं करते हैं। दरअसल एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान सलीम खान ने लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से सलमान की माफी की मांग पर जवाब दिया था।

सलीम खान ने कहा की बीइंग ह्यूमन से कितने लोगों की मदद की गई है. कोविड के बाद ये मना कर दिया गया, उससे पहले हर दिन लंबी-लंबी लाइन लगती थी। किसी को ऑपरेशन कराना होता था, किसी को कोई और मदद चाहिए होती थी। हर रोज चार सौ से ज्यादा लोग मदद की आस लेकर आते थे।

वहीं बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की बात करें तो ऐसा लग रहा है कि जैसे जिगरा आलिया भट्ट के अब तक के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित होने वाली है। आलिया भट्ट की 'जिगरा' दशहरा रिलीज में सबसे बड़ी हिंदी फिल्म थी। फिल्म का इतना हाईप था कि उसे देखकर लग रहा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा देगी। लेकिन सिनेमाघरों में ये फिल्म पहले ही दिन से दर्शकों के लिए तरसती नजर आई। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'जिगरा' ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 1.15 करोड़ कमाए हैं। इसके बाद 'जिगरा' की 8 दिनों की कुल कमाई अब 23.60 करोड़ रुपये ही हो पाई है।

LIVE Feed
  • Oct 19, 2024 8:52 PM

    सैफ से शादी करने से पहले करीना ने किया था साजिद से निकाह

    Kareena Kapoor Married With Saif Ali Khan: बॉलीवुड कपल सैफ अली खान और करीना कपूर ने हाल ही में अपनी शादी की 12वीं सालगिरह मनाई। इस कपल ने 16 अक्टूबर 2012 को शादी की थी। दोनों अपनी शादी के दिन बेहद खूबसूरत लग रहे थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करीना ने सैफ से नहीं बल्कि साजिद अली खान से शादी की थी?

    सैफ से शादी करने से पहले करीना ने किया था साजिद से निकाह
  • Oct 19, 2024 8:50 PM

    करवाचौथ पर इन लोगों ने बनाई ऐसी फनी रीलें कि बन गया मजाक

    20 अक्तूबर को इस साल का करवाचौथ पड़ रहा है। इस दिन ज्यादातर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं। इस त्योहार का खासतौर पर महिलाएं बेसब्री से इंतजार करती हैं और अब तो जमाना रीलों का है, तो अब करवाचौथ की रीलें भी तेजी से वायरल हो रही हैं।

    करवाचौथ पर इन लोगों ने बनाई ऐसी फनी रीलें कि बन गया मजाक
  • Oct 19, 2024 8:48 PM

    Stree 2 के सक्सेस क्रेडिट वॉर को Shraddha Kapoor ने किया शांत

    इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने 'इंडियन एक्सप्रेस' की स्क्रीन मैगजीन लॉन्च इवेंट में फिल्म 'स्त्री 2' की सक्सेस क्रेडिट विवाद पर बात की है. फिल्म की सफलता का क्रेडिट किसे दिए जाने के सवाल पर जवाब देते हुए श्रद्धा कपूर ने कहा, 'हर चीज की शुरुआत स्त्री पार्टी 1 की सफलता से हुई. डायरेक्टर प्रोड्यूसर और राइटर को दूसरा पार्ट बनाने के लिए हैट्स ऑफ. बस सीक्वल बनाने के लिए सीक्वल बनाना जरूरी नहीं है, आपको दर्शकों को थिएटर तक लाने के लिए और असली तारीफ पाने के लिए आधार की जरूरत होती है.

  • Oct 19, 2024 8:45 PM

    Ranveer ने 'हनुमान' बनकर जीता दिल

    'सिंघम अगेन' फिल्म के नए गाने 'जय बजरंगबली' को सारेगामाप म्यूजिक के यूट्यूबर चैनल पर रिलीज किया गया है. इस गाने में रणवीर सिंह 'हनुमानजी' बनकर अजय देवगन के काम बनाते दिख रहे हैं. पुलिस की वर्दी में रणवीर बेहद ही हैंडसम लग रहे हैं. इस वीडियो में अजय देवगन और रणवीर का धांसू अंदाज देखने को मिल रहा है. इस गाने को श्रीकृष्णा, करीमुल्लाह और अरुण कौंदिनय समेत कई आर्टिस्ट ने अपनी आवाज दी है. गाने को थमन एस ने कंपोज किया है तो वहीं इसके लिरिक्स स्वानंद किरकिरे ने लिखे हैं.

  • Oct 19, 2024 8:44 PM

    पहले नल... फिर बैलगाड़ी का पहिया... अब Sunny Deol ने उखाड़ा पंखा

    सनी देओल ने अपने बर्थडे पर फैंस को खुशखबरी दी है. एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी अपकमिंग फिल्म का टाइटल अनाउंस कर दिया गया गया है. सनी देओल की अगली फिल्म का नाम 'जाट' होगा. उन्होंने अपकमिंग फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है. फिल्म 'जाट' के पोस्टर में आप देख सकते हैं कि सनी देओल हाथ में पंखा उखाड़े हुए नजर आ रहे हैं. उनका इंटेंस लुक देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. सनी देओल के अंदाज देखकर फिल्म में जमकर एक्शन सीन होने वाले हैं. फैंस को बस अब अपने पसंदीदा एक्टर की फिल्म 'जाट' का इंतजार है.

  • Oct 19, 2024 7:39 PM

    Sohail Khan की एक्स वाइफ Seema Sajdeh को मिल गया बॉयफ्रेंड

    रियलिटी शो फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स में सीमा सजदेह को बाकी की बॉलीवुड वाइव्स उनकी नई जिंदगी को लेकर काफी ताने देती नजर आती हैं। महीप कपूर ने सीमा की जिंदगी में हुई प्रोग्रेस, खास तौर पर मुंबई के लोअर परेल इलाके में जाने के उनके फैसले पर कमेंट किया।

    Sohail Khan की एक्स वाइफ Seema Sajdeh को मिल गया बॉयफ्रेंड
  • Oct 19, 2024 6:14 PM

    रेमो ने डांसिंग ग्रुप से ठगे करोड़ों रुपए? धोखा देने के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR

    Remo D'Souza Accused Of Cheating: रेमो डिसूजा एक मशहूर डांस कोरियोग्राफर हैं, जिन्होंने टेरेंस लुईस और गीता कपूर के साथ डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस (डीआईडी) से टेलीविजन शुरुआत की थी। अब, कोरियोग्राफर पर मुसीबतों का पहाड़ टूटने वाला है।

    रेमो ने डांसिंग ग्रुप से ठगे करोड़ों रुपए? धोखा देने के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR
  • Oct 19, 2024 6:14 PM

    इस पाकिस्तानी शो ने काटा गदर

    Sunn Mere Dil Drama Timing And Day: पाकिस्तान के टीवी शोज और फिल्में अब धीरे-धीरे लोगों के बीच जगह बना रहे हैं। खासतौर पर पाकिस्तानी शोज के क्लिप्स तो सोशल मीडिया पर छाए ही रहते हैं। इस बीच एक शो रिलीज हुआ है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

    इस पाकिस्तानी शो ने काटा गदर
  • Oct 19, 2024 4:30 PM

    शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गईं Indian Idol फेम सिंगर Arunita Kanjilal?

    Arunita Kanjilal Pregnancy: इंडियन आइडल से घर-घर छाने वाली अरुणिता कांजीलाल अपने सुरीले गानों की वजह से जानी जाती हैं। अरुणिता अपने करियर में इस वक्त काफी अच्छा कर रही हैं लेकिन इस बीच सिंगर को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

    शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गईं Indian Idol फेम सिंगर Arunita Kanjilal?
  • Oct 19, 2024 2:26 PM

    Bollywood News Live: 'कसौटी' की एक्ट्रेस का टूटा घर, 5 साल ले रही तलाक

    onyaa Ayodhya Divorce: टीवी की मशहूर अभिनेत्री सोन्या अयोध्या इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल वह एक मुश्किल समय से गुजर रही है और एक्ट्रेस की पति से तलाक लेने की भी बात हो रही है। काफी वक्त से दोनों अलग भी रह रहे हैं और साल 2019 में उन्होंने हर्ष समोरे के साथ में शादी की थी। जयपुर में दोनों की डेस्टिनेशन वेडिंग भी हुई थी। लेकिन अब आपको बता दें कि सोन्या और हर्ष के बीच में काफी ज्यादा खटपट चल रही है। दोनों अपने रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव भी देख रहे हैं। मालूम हो कि सोन्या ने हर्ष को इंस्टाग्राम से भी अनफॉलो कर दिया। यहां तक की शादी की तस्वीरों को भी डिलीट कर दिया। अब एक्ट्रेस के फैन्स भी उनके लिए चिंता में हैं।

  • Oct 19, 2024 1:33 PM

    Bollywood News Live: सलमान को धमकाने वाले गैंगस्टर लॉरेंस पर बनेगी वेब सीरीज

    कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई इन दिनों राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और एक्टर सलमान खान को नई धमकियां देने के लिए चर्चा में हैं। लॉरेंस बिश्नोई इस वक्त सबसे ज्यादा खबरों में है और इसी का फायदा उठाते हुए एक प्रोडक्शन हाउस ने गैंगस्टर पर वेब सीरीज बनाने का ऐलान कर दिया है। न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार जानी फायरफॉक्स फिल्म प्रोडक्शन हाउस जल्द ही लॉरेंस बिश्नोई के जीवन पर एक वेब सीरीज, 'लॉरेंस - ए गैंगस्टर स्टोरी' रिलीज करेगा। मीडिया हाउस की रिपोर्ट के अनुसार इंडियन मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन ने लॉरेंस बिश्नोई पर सीरीज के टॉपिक को पहले ही मंजूरी दे दी है। उनके जीवन पर आधारित वेब सीरीज में कथित तौर पर एक खूंखार गैंगस्टर में उनके परिवर्तन को दिखाया जाएगा। लॉरेंस बिश्नोई 2014 से जेल में है, लेकिन देश और विदेश में आपराधिक नेटवर्क चलाने के लिए कुख्यात है।

  • Oct 19, 2024 12:15 PM

    Bollywood News Live: धमकियों के बीच सलमान खान की पहली अपीयरेंस, बोले- मुझे और मेरे पेरेंट्स को...

    बिग बॉस 18 के आने वाले वीकेंड का वार विद सलमान खान का प्रोमो आउट हो गया है। बाबा सिद्दीकी की हत्या और मौत की धमकियों के बाद यह अभिनेता की पहली अपीयरेंस दी है। इस दौरान बिग बॉस 18 के घर में हफ्ते भर में जो कुछ हुआ उसके लिए प्रतियोगियों को फटकार लगाते दिखाई रहे हैं। वह अविनाश मिश्रा के समर्थन में नजर आ रहे हैं और उन पर लगे आरोपों के बारे में बात करते दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि अगर उन पर 'महिलाएं उनके आसपास सुरक्षित महसूस नहीं करतीं' जैसे आरोप लगेंगे तो किसी के भी परिवार को परेशानी होगी। वह कहते हैं, "मेरे पर भी बहुत सारे लालच लगे हैं (मुझ पर कई चीजों का आरोप लगाया गया है)। मुझे पता है कि मेरे माता-पिता क्या गुजरती है।"

  • Oct 19, 2024 11:06 AM

    Bollywood News Live: Stree 2 के सक्सेस क्रेडिट वॉर को Shraddha Kapoor ने किया शांत

    श्रद्धा कपूर एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता के क्रेडिट की बहस को खत्म कर दिया है। 'हर चीज की शुरुआत स्त्री पार्टी 1 की सफलता से हुई. डायरेक्टर प्रोड्यूसर और राइटर को दूसरा पार्ट बनाने के लिए हैट्स ऑफ. बस सीक्वल बनाने के लिए सीक्वल बनाना जरूरी नहीं है, आपको दर्शकों को थिएटर तक लाने के लिए और असली तारीफ पाने के लिए आधार की जरूरत होती है। श्रद्धा कपूर ने फिल्म 'स्त्री 2' से जुड़े लोगों की तारीफ की और अलग-अलग काम करने लोगों को भी फिल्म की सफलता का क्रेडिट दिया। उन्होंने कहा कि फिल्म की सफलता के लिए पूरी टीम की मेहनत है।

  • Oct 19, 2024 10:12 AM

    Bollywood News Live: लियाम पायने ने मौत से पहले प्रॉस्टीट्यूट के साथ की थी पार्टी

    लियाम पायने की मौत से हर कोई स्तब्ध है तो वहीं फैंस उनकी मौत की सभी डीटेल्स को जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर उनके साथ हुआ क्या था। ऐसे में एक और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। अधिकारियों की रिपोर्ट है कि 31 वर्षीय दिवंगत गायक ने अपनी मौत तक आखिरी 2 घंटे दो महिलाओं (वेश्याओं) के साथ बिताए थे, जिनसे उनकी मुलाकात कथित तौर पर एक "एस्कॉर्ट" वेबसाइट के माध्यम से हुई थी। दोनों 25 वर्षीय महिलाओं (प्रॉस्टीट्यूट) ने स्थानीय अधिकारियों को बताया कि पेमेंट को लेकर बहस शुरू होने से पहले वे कासासूर होटल के कमरे में पायने के साथ शराब पी रही थीं। जैसा कि ला नेसिओन ने रिपोर्ट किया था, वे पायने के गिरने से लगभग एक घंटे पहले कमरे से बाहर चले गए थे।

  • Oct 19, 2024 9:27 AM

    Bollywood News Live: 60 बाउंसर्स के बीच सलमान खान ने शूट किया 'Bigg Boss 18 वीकेंड का वार'

    लॉरेंस विश्नोई की लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने बिग बॉस 18 की शूटिंग की है और इस दौरान भी सलमान खान सेट पर अकेले एक सेकेंड के लिए भी नहीं खड़े हो पाएं हैं। 'वीकेंड का वार' शूट करने से लॉरेंस बिश्नोई की धमकी भी सलमान खान को नहीं रोक पाई है। सलमान खान मुबई फिल्मसिटी स्थित सेट पर 3 घंटे की देरी से पहुंचे लेकिन उन्होंने शूटिंग पूरी की। हालांकि इस दौरान 60 से भी ज्यादा बाउंसर्स सेट पर मौजूद थे जो कड़ी निगरानी रखे हुए थे।

  • Oct 19, 2024 8:29 AM

    Bollywood News Live: ब्रेस्ट कैंसर ट्रीटमेंट के बीच सुबह-सवेरे हाजी अली पहुंचीं हिना खान

    हिना खान अपने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच फ्राइडे को हाजी अली दरगाह शरीफ दुआ की दरख्वास्त करने पहुंची थीं। वे सुबह-सवेरे यहां गई थीं जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। ब्लैक लेगिंग, व्हाइट शर्ट के साथ इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक कलर का हिजाब पहने नजर आईं। उन्होंने सामने से अपनी कोई फोटो शेयर नहीं की है।

  • Oct 19, 2024 7:38 AM

    Bollywood News Live: तलाक के बाद हार्दिक पांड्या को बोल्ड करने निकली नतासा स्तानकोविक

    हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस नतासा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी जिंदगी की झलक लोगों को देती रहती हैं। अब एक्ट्रेस का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। नतासा स्टेनकोविक हाल ही में एक इवेंट में नजर आईं और इस इवेंट के लिए उन्होंने जो आउटफिट पहना था उसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। नतासा ने इस इवेंट के लिए ब्लैक आउटफिट पहना है और ये काफी ज्यादा छोटी ड्रेस है। उन्होंने इस ड्रेस के साथ ब्लैक हील्स पहनी थी और साथ ही मैचिंग ब्लैक पर्स भी कैरी किया हुआ था।

  • Oct 19, 2024 7:09 AM

    Bollywood News Live: हंसिका मोटवानी ने खरीदा करोड़ो का घर, दिखाई गृह प्रवेश की तस्वीरें

    हंसिका मोटवानी ने एक नया घर खरीदा है और इसकी गृह प्रवेश की तस्वीरों को भी उन्होंने शेयर किया है। शादी के सिर्फ दो साल के अंदर ही वह नए घर की मालकिन बन चुकी है। हंसिका मोटवानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से बहुत ही खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया और इसके साथ में कैप्शन भी लिखा कि नई शुरुआत। इन तस्वीरों में हंसिका मोटवानी को पति के साथ में गृह प्रवेश की पूजा करते हुए देखा जा रहा है। एक तस्वीर में तो उनका सिर पर कलश उठाए हुए देखा जा सकता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X