Sunn Mere Dil Drama Timing And Day: इस पाकिस्तानी शो ने काटा गदर, Wahaj Ali की एक्टिंग पर लुटाया दिल!

Sunn Mere Dil Drama Timing And Day: पाकिस्तान के टीवी शोज और फिल्में अब धीरे-धीरे लोगों के बीच जगह बना रहे हैं। खासतौर पर पाकिस्तानी शोज के क्लिप्स तो सोशल मीडिया पर छाए ही रहते हैं। इस बीच एक शो रिलीज हुआ है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
रिलीज हुआ Sunn Mere Dil
इसी महीने 9 अक्तूबर को रिलीज हुआ पाकिस्तानी ड्रामा सुन मेरे दिल लोगों के बीच काफी जगह बना रहा है। इस शो के अब तक चार एपिसोड आए हैं और लोग इन चारों एपिसोड्स को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इन एपिसोड्स को आप 'हर पल जियो' में देख सकते हैं। चार एपिसोड के बाद अब पांचवे एपिसोड का टीजर सामने आया है। आपको बता दें, ये शो हफ्ते में सिर्फ दो दिन ही टेलिकास्ट किया जाता है और वो दो दिन हैं- बुधवार और गुरुवार। इस शो को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं और फैंस अब इस शो के तीसरे हफ्ते का इंतजार कर रहे हैं।
Sunn Mere Dil की Starcast
आपको बता दें, सुन मेरे दिल में वहाज अली, माया अली, हारून कदवानी और हीरा मणि जैसे टैलेंटेड सितारे इस ड्रामे का हिस्सा हैं।'सुन मेरे दिल' के बारे में बता दें, इस वेब सीरीज की कहानी खलील-उर-रहमान कमर ने लिखी है। बताया जा रहा है कि यह ड्रामा 7वें स्काई एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है और इसमें एक शानदार कहानी होने का वादा किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











