Karwa Chauth Funny Videos: करवाचौथ पर लोगों ने बनाई ऐसी फनी रीलें कि बन गया मजाक, वीडियोज में देखें पति का हाल

Karwa Chauth Funny Viral Videos: 20 अक्तूबर को इस साल का करवाचौथ पड़ रहा है। इस दिन ज्यादातर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं। इस त्योहार का खासतौर पर महिलाएं बेसब्री से इंतजार करती हैं और अब तो जमाना रीलों का है, तो अब करवाचौथ की रीलें भी तेजी से वायरल हो रही हैं।
करवाचौथ के त्योहार को लेकर महिलाओं के बीच काफी धूम है। इस त्योहार को लेकर लोगों ने काफी रीलें भी बना रखी हैं और कुछ फनी रीलें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आइए एक नजर उन रील्स पर डालते हैं, जिन्हें देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी।
लोगों ने किया बुरी तरह से ट्रोल
करवाचौथ के वीडियोज देखकर कई लोग तो हंस रहे हैं लेकिन कई लोग उन क्रिएटर्स को ट्रोल कर रहे हैं, जो इस तरह का कंटेंट वीडियो बना रहे हैं। लोगों का मानना है कि करवाचौथ भारतीय संस्कृति का हिस्सा है और इस तरह से इसका मजाक उड़ाना सही नहीं है। करवाचौथ के इन वायरल रील्स लोगों के रिएक्शन पर भी काफी वायरल हो रहे हैं।
आपको बता दें करवाचौथ एक पारंपरिक त्यौहार है। ये त्योहार कार्तिक महीने की चौथी तारीख को मानाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन व्रत करती हैं और रात में चांद देखकर ही अपना व्रत खोलती हैं। हालांकि, करवाचौथ में कुछ महिलाएं सरगी भी करती हैं और ये सरगी सुबह-सुबह की जाती है ताकि उन्हें पूरे दिन भूख का ज्यादा आभास ना हो।


Click it and Unblock the Notifications











