Saif Ali Khan से शादी करने से पहले Kareena Kapoor ने किया था साजिद से निकाह, देखें ये वायरल फोटो!

Kareena Kapoor

Kareena Kapoor Married With Saif Ali Khan: बॉलीवुड कपल सैफ अली खान और करीना कपूर ने हाल ही में अपनी शादी की 12वीं सालगिरह मनाई। इस कपल ने 16 अक्टूबर 2012 को शादी की थी। दोनों अपनी शादी के दिन बेहद खूबसूरत लग रहे थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करीना ने सैफ से नहीं बल्कि साजिद अली खान से शादी की थी?

करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी थी क्योंकि सैफ अली खान ने दूसरी बार शादी की थी। हालांकि, सैफ और करीना के मैरिज रजिस्ट्रेशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जहां एक्टर की पहचान सैफ के बजाय 'साजिद अली खान' लिखी गई थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, सैफ अली खान शाही पटौदी खानदान से हैं, चूंकि सैफ एक नवाब हैं, इसलिए इस बात की संभावना है कि उन्हें ऑफिशियली साजिद अली खान, पटौदी के रूप में जाना जाता हो और सैफ उनका सरनेम हो सकता है, ऐसा मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है।

सैफ ने कथित तौर पर साजिद के रूप में अपनी पहचान के लिए सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स शेयर किए थे। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में बांद्रा के रजिस्ट्रार कार्यालय के एक सूत्र के हवाले से लिखा गया है, "एप्लीकेशन भरने वाले एक्टर ने अपना नाम साजिद अली खान बताया था, उन्होंने उसी पहचान के आधार पर कुछ सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स भी अवेलेबल कराए हैं।"

मीडिया रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि सैफ अली खान और करीना कपूर की उम्र में 11 साल का अंतर है। उन्हें अक्सर अपने बच्चों के साथ छुट्टियां बिताते हुए देखा जाता है। जहां करीना अक्सर सोशल मीडिया पर छुट्टियों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, वहीं दूसरी ओर सैफ बच्चों के साथ अपने समय का आनंद लेते हैं।

आपको बता दें कि सैफ अली खान की पहली शादी अमृता सिंह से हुई थी, 2004 में दोनों अलग हो गए। सैफ ने करीना को लगभग पांच साल तक डेट किया, बाद में इस जोड़े ने शादी कर ली और फिर वे तैमूर और जहांगीर के माता-पिता बने।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X