Remo D'Souza ने डांसिंग ग्रुप से ठगे करोड़ों रुपए? धोखा देने के मामले में पुलिस ने कोरियोग्राफर के खिलाफ दर्ज

Remo D'Souza Accused Of Cheating: रेमो डिसूजा एक मशहूर डांस कोरियोग्राफर हैं, जिन्होंने टेरेंस लुईस और गीता कपूर के साथ डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस (डीआईडी) से टेलीविजन शुरुआत की थी। अब, कोरियोग्राफर पर मुसीबतों का पहाड़ टूटने वाला है।
कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रेमो डिसूजा का नाम 11 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में दर्ज किया गया है, जिसमें उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा और पांच अन्य लोग भी आरोपी बताए जा रहे हैं।
पीटीआई के अनुसार, रेमो और लिजेल पर कथित तौर पर एक डांस ट्रूप से 11.96 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है, पुलिस ने शनिवार को बताया। मामले में अन्य आरोपी ओमप्रकाश शंकर चौहान, रोहित जाधव, फ्रेम प्रोडक्शन कंपनी, विनोद राउत, एक पुलिसकर्मी और रमेश गुप्ता हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि 26 वर्षीय डांसर की दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, मीरा रोड पुलिस स्टेशन में 16 अक्टूबर को रेमा, लिजेल और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 465 (जालसाजी), 420 (धोखाधड़ी) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था। FIR के अनुसार, शिकायतकर्ता और उसकी टीम के साथ 2018 से जुलाई 2024 के बीच कथित तौर पर धोखाधड़ी की गई।
उन्होंने बताया कि डांस ट्रूप ने कहा कि उन्होंने एक टेलीविजन शो में परफॉर्मेंस दी थी और जीत हासिल की थी, लेकिन आरोपियों ने कथित तौर पर यह दिखावा किया कि यह ग्रुप उनका है और उन्होंने 11.96 करोड़ रुपये की ईनामी रकम पर दावा कर लिया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रेमो की डायरेक्टेड 'बी हैप्पी' जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर के लिए तैयार है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन एक छोटी बच्ची के सिंगल पिता का रोल निभाते नजर आएंगे। इस बच्ची का किरदार इनायत वर्मा ने निभाया है। इस फिल्म में नोरा फतेही, नासर, जॉनी लीवर और हरलीन सेठी भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











