..................... Raza Murad Clarifies Viral Drinking Video With Kiran Kumar Says Its From Film Shoot - Hindi Filmibeat

Raza Murad ने जाम छलका कर की इफ्तारी? एक्टर ने खुद बताई वायरल वीडियो की सच्चाई?

Raza Murad

Raza Murad Viral Video: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और अपनी दमदार आवाज के लिए पहचाने जाने वाले रजा मुराद ने अपने वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है, जिसमें वे कथित तौर पर अपने करीबी दोस्त और एक्टर किरण कुमार के साथ शराब पीते हुए दिखाई दे रहे हैं।

रजा मुराद का वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने साफ किया कि यह वीडियो कुछ दिन पहले दिल्ली के छतरपुर में हुई एक फिल्म की शूटिंग का है और उन्होंने बताया कि इस सीन में वे उनका असली जन्मदिन नहीं बल्कि रील जन्मदिन मना रहे हैं, क्योंकि उनका जन्मदिन नवंबर में आता है।

यह भी पढ़ें- Ajaz Khan ने कहा- 'मैंने शाहरुख खान के बेटे Aryan Khan की जेल में जान बचाई, सिगरेट भी दी और...'

किरण ने शेयर किया था वीडियो

यह वीडियो किरण ने रजा के साथ एक जॉइंट पोस्ट में शेयर किया था। इससे पहले रजा मुराद ने कमेंट किया कि बिना सोचे-समझे लोग मान रहे हैं कि वे रमजान के पवित्र और पाक महीने में खुलेआम शराब पी रहे हैं।

Take a Poll

यह भी पढ़ें- 60 करोड़ नहीं बल्कि Dhanashree Verma को सिर्फ इतना ही एलीमनी दे रहे हैं Yuzvendra Chahal, सामने आई रिपोर्ट

रजा मुराद ने दी सफाई

उन्होंने हिंदी में लिखा, "प्लीज, प्लीज, प्लीज ये मत समझिए कि ये कोई शराब की या बर्थडे पार्टी चल रही है। ये एक अंडर-प्रोडक्शन फिल्म की शूटिंग की क्लिपिंग है जो कुछ दिन पहले छतरपुर, दिल्ली में शूट हुई थी, जहां फिल्म में मेरी बर्थडे मनाई जा रही है। ये फिल्म का सीन है।"

यह भी पढ़ें- Jaya Bachchan ने खुलेआम Akshay Kumar की इस फिल्म का उड़ाया मजाक, कहा- 'ये भी कोई नाम है'

उन्होंने आगे कहा- "आप लोग खामखा समझ रहे हैं कि शराब की पार्टी चल रही है। मेरा जन्मदिन 23 नवंबर को आता है और ये मार्च का महीना है। बिना सोचे समझे आप लोग समझ रहे हैं कि हम रमजान में खुले आम शराब पी रहे हैं, जो बिल्कुल गलत है। ये सिर्फ फिल्म की शूटिंग का सीन है और कुछ भी नहीं।"

यह भी पढ़ें- रिश्ते के ऐलान के बाद खुलेआम घूम रहे Aamir Khan और Gauri Spratt, सामने आया वीडियो

आपको बता दें, किरण ने जो वीडियो शेयर किया था उस वीडियो को कैप्शन दिया था- "दोस्त जितने पुराने, यारी उतनी ही सॉलिड! कभी-कभी जब आप दोस्तों के साथ काम कर रहे होते हैं, तो रील और रियल के बीच का अंतर हट जाता है।"

यह भी पढ़ें- रमजान के महीने में Anup Jalota पर चढ़ा मजहबी रंग, पहले टीका लगाकर पहुंचे मंदिर और फिर बन गए मौलाना

यह भी पढ़ें- जाने-माने एक्टर ने खोली Govinda की पोल, कहा- 'दूसरों से जलते थे, खुद को दिखाने के लिए सीन बदल देते थे'

Read more about: raza murad
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X