रिश्ते के ऐलान के बाद खुलेआम घूम रहे Aamir Khan और Gauri Spratt, सामने आया वीडियो

Aamir Khan Spotted With Gilfriend: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान, जिन्होंने हाल ही में मुंबई में अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने अपनी नई गर्लफ्रेंड के बारे में लोगों को बताया। इस खबर के सामने आते ही मीडिया में सनसनी मच गई।
गौरी के साथ नजर आए आमिर
हाल ही मे, सुपरस्टार आमिर खान जिन्होंने अपनी फिल्म 'गजनी' के साथ बॉलीवुड में 100 करोड़ रुपये का क्लब खोला, गौरी के साथ अपनी कार में बैठे हुए देखे गए। ये सीन मुंबई के खार इलाके का लग रहा हैं। कपल अपनी टोयोटा वेलफायर में बैठे हुए नॉर्मल कपड़ों में नजर आ रहे थे, और मुंबई की गलियों में घूम रहे थे। आपको बता दें, गौरी आमिर की जिंदगी में तीसरी महिला हैं।
अपने बर्थडे पर गौरी से मिलवाया
एक्टर ने इससे पहले किरण राव से शादी की थी और सबसे पहले रीना दत्ता से। आमिर ने मुंबई के बांद्रा इलाके में एक पांच सितारा होटल में अपने 60वें जन्मदिन से पहले अपनी प्रेमिका गौरी को मीडिया से मिलवाया, जिससे पूरा मीडिया हैरान रह गया।
किरण और रीना से 16 साल की शादी
दिलचस्प बात यह है कि बॉलीवुड सुपरस्टार की मुलाकात किरण से ऑस्कर के लिए नॉमिनेटेड फिल्म 'लगान' के सेट पर हुई थी, जिसे उन्होंने अपनी पहली पत्नी रीना के साथ मिलकर बनाया था और इस फिल्म में एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में काम किया था। सुपरस्टार ने किरण और रीना दोनों से 16-16 साल तक शादी की थी, उसके बाद उनका रिश्ता खत्म हो गया।
आमिर खान के बच्चे
रीना के साथ आमिर खान के दो बच्चे हैं- जुनैद और आइरा खान। जुनैद ने पिछले साल अपनी स्ट्रीमिंग फिल्म 'महाराज' से डेब्यू किया था और हाल ही में 'लवयापा' में नजर आए थे। आइरा ने पिछले साल जनवरी में फिटनेस स्पेशलिस्ट नुपुर शिखरे के साथ शादी की थी। किरण के साथ, एक्टर का एक बेटा आजाद है, जिसे वे तलाक के बाद भी साथ-साथ पालते हैं।
एक्टर के बारे में यह भी अफवाह थी कि वह एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को डेट कर रहे हैं, जिनके साथ उन्होंने 'दंगल' में काम किया था। लेकिन समय के साथ ये सारी खबरें अफवाह ही साबित हुई है। अब आमिर खान अपनी नईं गर्लफ्रेंड गौरी के साथ खुश नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











