जाने-माने एक्टर ने खोली Govinda की पोल, कहा- 'दूसरों से जलते थे, खुद को दिखाने के लिए सीन बदल देते थे'

Adi Irani On Govinda: एक्टर आदि ईरानी ने बॉलीवुड में अपने कई दशक के करियर के दौरान कई इंप्रेसिव रोल निभाए हैं। शाहरुख खान स्टारर बाजीगर में विक्की मल्होत्रा की भूमिका निभाने के अलावा, उन्होंने गोविंदा और रवीना टंडन स्टारर अनाड़ी नंबर 1 में खलनायक टाइगर तड़ीपार का रोल निभाया।
गोविंदा पर शेयर किए अपने विचार
हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी हिट नहीं रही, लेकिन गोविंदा के फैंस ने इस मूवी को खूब इंजॉय किया। फिल्मी मंत्रा के साथ एक इंटरव्यू में, आदि ने शाहरुख खान, सलमान खान, संजय दत्त और गोविंदा के साथ अपने कई को-एक्टर्स के साथ अपने संबंधों के बारे में बात की।
यह भी पढ़ें- Hema Malini के Jagannath Puri पर पहुंचते ही मचा हंगामा, एक्ट्रेस पर लगा हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
गोविंदा और आदि की एंट्री एक साथ
गोविंदा, जो शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने कुली नंबर 1, पार्टनर, भागम भाग जैसी फिल्मों में काम किया है। आदि ने याद किया कि कैसे गोविंदा और उन्होंने लगभग एक ही समय में इंडस्ट्री में एंट्री की थी।
यह भी पढ़ें- शादी को महीना भी नहीं हुआ एक्स GF Tara Sutaria की बातें करने लगे Aadar Jain, सताई एक्ट्रेस के परिवार की चिंता
'गोविंदा के डांसिंग स्टाइल का मजाक उड़ाते थे'
उन्होंने कहा- "हम पहले दिन से साथ नहीं थे, लेकिन इंडस्ट्री में हमारा स्ट्रगल लगभग साथ ही शुरू हुआ। वह उस स्टूडियो में आता था जहां मैं डांस सीखता था, और उस समय मैं और मेरे दोस्त उसके डांसिंग स्टाइल का मजाक उड़ाते थे। हमें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि एक दिन उसकी यह खास स्टाइल मशहूर हो जाएगा और वह इसके लिए जाना जाएगा।"
यह भी पढ़ें- Sidharth Malhotra की शादी की खबर सुनकर इस सुपरस्टार की बेटी का टूटा था दिल, रो-रोकर डिलीट कीं फोटोज
'सीन को अपने हिसाब से ढालते थे'
आदि ने कहा कि गोविंदा एक नेचुरल एक्टर थे, लेकिन वे अपनी धुन पर नाचते थे। "वे सीन को पढ़ते थे और फिर सब कुछ बदल देते थे, और न केवल अपना रोल बल्कि सीन में उनके आसपास के लोगों के एक्टिंग का तरीका भी बदल देते थे। वे सीन को इस तरह से बदलने की कोशिश करते थे कि फ्रेम में दूसरों से अलग दिखने में उनकी मदद हो।"
यह भी पढ़ें- Pankaj Tripathi की बेटी हो गई है बला की खूबसूरत, 18 साल की उम्र में ही कर लिया अपना एक्टिंग डेब्यू
'सबसे इनसिक्योर रहते थे गोविंदा'
जब आदि से पूछा गया कि क्या उनकी वजह से गोविंदा को कभी इनसिक्योर महसूस हुआ? तो उन्होंने जवाब दिया कि गोविंदा सेट पर सभी से इनसिक्योर रहते थे। उन्होंने कहा, "उन्हें यकीन नहीं था कि मैं फिल्म में टाइगर तड़ीपार का रोल निभा सकता हूं और उन्होंने मेरे साथ दो दूसरे खलनायकों को जोड़ने का सजेशन दिया, लेकिन जब उन्होंने किरदार के लिए मेरा लुक देखा, तो उन्हें विश्वास हो गया कि मैं इसे निभा सकता हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











