Pankaj Tripathi की बेटी हो गई है बला की खूबसूरत, 18 साल की उम्र में ही कर लिया अपना एक्टिंग डेब्यू

Pankaj Tripathi Daughter Acting Debut: दिग्गज एक्टर पंकज त्रिपाठी की बेटी अब 18 साल की हो गई है और अब वो जल्द ही एक्टिंग डेब्यू करने वाली हैं। पंकज त्रिपाठी की बेटी अब बला की खूबसूरत हो गई हैं। अब पंकज त्रिपाठी अपनी बेटी के करियर को लेकर एक्साटेड हैं।
पंकज त्रिपाठी की बेटी का डेब्यू
पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी ने रंग डारो नाम के एक म्यूजिक वीडियो के साथ एक्टिंग की शुरुआत की है। यह गाना ऑफिशियली तौर पर 14 मार्च को होली के मौके पर रिलीज किया गया था। मैनाक भट्टाचार्य और संजना रामनारायण ने इस गाने को गाया, रंग डारो को अभिनव आर कौशिक ने कंपोज किया है। यह रोमांटिक धुन प्यार और क्रिएटिव एक्सप्रेशन के मुद्दों को एक साथ बुनती है।
इमोशनल हुए पंकज त्रिपाठी
मुंबई स्थित एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही आशी अपने डेब्यू म्यूजिक वीडियो में एक पेंटर की प्रेरणा के रूप में दिखाई दे रही हैं। हाल ही में, आशी के माता-पिता ने कहा कि वे उसे पहली बार स्क्रीन पर देखकर इमोशनल हो गए।
यह भी पढ़ें- शादी को महीना भी नहीं हुआ एक्स GF Tara Sutaria की बातें करने लगे Aadar Jain, सताई एक्ट्रेस के परिवार की चिंता
बेटी पर हुआ गर्व
अपनी बेटी के डेब्यू के बारे में बात करते हुए, पंकज ने कहा, "आशी को स्क्रीन पर देखना हम दोनों के लिए एक इमोशनल और गर्व का पल था। वह हमेशा से ही परफॉर्मिंग आर्ट्स की दीवानी रही हैं, और उसे अपने पहले ही प्रोजेक्ट में ऐसे एक्सप्रेशन देते हुए देखना वाकई खास था।"
मृदुला त्रिपाठी का रिएक्शन
आईएएनएस के अनुसार, उन्होंने कहा, "अगर यह उसका पहला कदम है, तो मैं यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि उसकी जर्नी उसे कहां ले जाती है।" दूसरी ओर, आशी की मां मृदुला त्रिपाठी ने कहा कि जब अभिनव ने वीडियो में आशी को शामिल करने के आइडिए के साथ उनसे कॉन्टैक्ट किया, तो उन्होंने पंकज से इस बारे में बात करने का फैसला किया, जिन्होंने इस फैसले को सपोर्ट किया।
यह भी पढ़ें- इस एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए रेप और हैरासमेंट के आरोप, पलटकर बाला ने कहा- 'उसे मेडिकल हेल्प चाहिए'
उन्होंने कहा- "जब मौका आया, तो मैं यह देखना चाहती थी कि आशी कुछ ऐसा करे जो उसकी क्रिएटिविटी के हिसाब से हो। रंग डारो एक सुंदर, इमोशनल प्रोजेक्ट है और अपनी बेटी को स्क्रीन पर उन भावनाओं को जीवंत करते देखना दिल को छू लेने वाला था। हम उसे आगे बढ़ते हुए और इस इंडस्ट्री में अपना रास्ता तलाशते हुए देखने के लिए एक्साइटेड हैं।"
पंकज त्रिपाठी का वर्कफ्रंट
इस बीच, वर्कफ्रट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी को आखिरी बार श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव की स्त्री 2 में देखा गया था। वह अगली बार फिल्ममेकर अनुराग बसु की 'मेट्रो इन दिनों' में दिखाई देंगे। जो 4 जुलाई को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











