शादी को महीना भी नहीं हुआ एक्स GF Tara Sutaria की बातें करने लगे Aadar Jain, सताई एक्ट्रेस के परिवार की चिंता

Aadar Jain On Ex Girlfriend Tara Sutaria: बॉलीवुड एक्टर और रणबीर कपूर के मौसेरे भाई आदर जैन ने हाल ही में शादी की है। उन्होंने अपनी दोस्त अलेखा आडवाणी के साथ सात फेरे लिए लेकिन इस शादी के दौरान कुछ ऐसा भी हुआ, जिसकी वजह से वो खबरों में आ गए।
आदर जैन का वीडियो हुआ था वायरल
आपको बता दें, आदर जैन ने 21 फरवरी को मुंबई में एक ट्रेडिशनल फंक्शन में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में बचपन की सबसे अच्छी दोस्त अलेखा आडवाणी से शादी कर ली। शादी के कई वीडियोज और फोटोज सामने आए, लेकिन इस शादी में विवाद तब खड़ा हुआ जब एक्टर को एक वीडियो में यह कहते हुए सुना गया कि उन्होंने चार साल तक "टाइमपास" किया।
यह भी पढ़ें- सीमा हैदर के बेटी होने पर वकील एपी सिंह का आया रिएक्शन, बोले- आज देश और दुनिया के लिए...
आदर ने तोड़ी चुप्पी
आदर के इस बयान को नेटिजेंस ने उनकी एक्स गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया के साथ अपने चार साल के रिश्ते को डिसरेस्पेक्ट के तौर पर लिया और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया। लेकिन अब आदर ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि उनके बयान और भावना को लोगों ने गलत तरीके से समझा है।
दी ये सफाई
ETimes के साथ एक इंटरव्यू में, आदर ने कहा कि उन्होंने चार साल नहीं, बल्कि 20 साल कहा था। "बहुत सारी झूठी कहानियां, गलत धारणाएं हैं, लेकिन कोई फैक्ट जानने वाला नहीं है। दुर्भाग्य से, जब लोग कहानियां बनाते हैं और कुछ खास बातें कहते हैं, जो लोग उन कहानियों से प्रभावित होते हैं, वे इसमें शामिल लोग और उनके परिवार होते हैं।"
उन्होंने कहा, "इस बारे में पहले दिन से ही बहुत सी बातें लिखी गई हैं। लेकिन रेसपेक्ट के कारण सभी ने इस बारे में चुप्पी साध ली है। लोग फिर जो चाहें कहने की आजादी का फायदा उठाने लग जाते हैं। यह उनके (अलेखा) और उनके परिवार, मेरे और मेरे परिवार, उनके (तारा) और उनके परिवार के लिए बहुत गलत है। जाहिर है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है।"
'मैं किसी और के बारे में नहीं सोचूंगा'
उन्होंने आगे कहा, "सच तो यह है कि अलेखा मेरी जिंदगी की सबसे पुरानी दोस्तों में से एक है। मैं उनका सबसे पुराना दोस्त हूं। जो कुछ भी लिखा गया है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है। हम जिस परिवार से आते हैं, हमें हर तरह के लोगों का सम्मान करना सिखाया गया है... उन्होंने मेरी बात को गलत समझा और 10 सेकंड तक मेरी बात को ध्यान में रखा और फिर लोगों ने इसके बारे में अपनी राय बना ली। लोगों ने मेरी कही हुई बात को कुछ और बना दिया और उसे किसी और की ओर इशारा कर दिया। मेरे माता-पिता ने मुझे हमेशा अपने पास्ट, अपने प्रेजेंट और अब अपने फ्यूचर का सम्मान करना सिखाया। जब मैं शादी करूंगा तो मैं किसी और के बारे में नहीं सोचूंगा।"
यह भी पढ़ें- Aamir Khan की तीसरी शादी की खबरें सुन फूट-फूट कर रोईं बेटी Ira Khan ? बोलीं- अब मेरे दिमाग में...
अलेखा ने भी दी सफाई
अलेखा ने भी इस बात पर अपना रिएक्शन दिया है, जिस पर उन पर इल्जाम लगाए जा रहे थे कि आदर और तारा के ब्रेकअप के पीछे की वजह वह ही थीं। उन्होंने कहा, "मैं अपनी पूरी जिंदगी इस लड़के के साथ रही हूं। हम साथ-साथ बड़े हुए हैं। हम कई सालों से एक-दूसरे के दोस्त, जिंदगी और मंडली में रहे हैं और हमने एक-दूसरे को हर अच्छी और बुरी परिस्थिति में देखा है। अचानक यह एक अलग कहानी बन गई और एक अलग ही बात हो गई जो कि असल में सही या अच्छी नहीं थी। क्योंकि वह (तारा) भी जानती है कि हम (आदर और मैं) इतने लंबे समय से दोस्त हैं। यह पूरी कहानी बेबुनियाद है।"
आदर तारा और अलेखा की कहानी
जो लोग नहीं जानते, उनके लिए बता दें कि आदर और तारा ने 2023 में अलग होने से पहले चार साल तक डेट किया। अपने रिश्ते के दौरान, अलेखा को अक्सर दोनों के साथ घूमते हुए देखा जाता था, और वह तारा के भी करीब आ गई थीं। अपने ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद ही आदर ने 2024 में अलेखा के साथ अपनी सगाई का ऐलान कर दिया था और 2025 में उन्होंने शादी कर ली।


Click it and Unblock the Notifications













