Aamir Khan की तीसरी शादी की खबरें सुन फूट-फूट कर रोईं बेटी Ira Khan ? बोलीं- अब मेरे दिमाग में...

Aamir khan Daughter Ira Khan Cryptic Post: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खास लाइमलाइट में बने हुए हैं।
अपने जन्मदिन से पहले आमिर खान ने एक ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर घर वाले और फैन्स सभी शॉक्ड हो गए हैं। दरअसल आमिर खान ने बताया कि वह 18 महीने से किसी को डेट कर रहे हैं। बता दें कि वह कोई और नहीं बल्कि उनके ही प्रोडेक्शन हाउस में काम करने वाली गौरी स्प्रैट हैं। वह गौरी को पिछले 25 सालों से जानते हैं।
पिता की तीसरी शादी की खबर सुन दौड़ी चली आईं आइरा
60 की उम्र में आमिर खान की डेटिंग की खबर सुन फैन्स को तो झटका लगा। साथ ही में लग रहा है कि आमिर खान की बेटी भी यह खबर सुन शॉक्ड हो गई हैं। हाल ही में आमिर खान की बेटी को पिता के साथ पब्लिक एरिया में देखा गया। आमिर की बेटी आइरा का चेहरा देख नेटिजंस को लग रहा है कि शायद आयरा को भी यह बात पच नहीं रही है कि उनके पिता 18 महीने से किसी को डेट कर रहे हैं वो भी अपनी पत्नी किरण राव के तलाक देने के बाद।
बेटी आइरा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
आइरा के चेहरे पर टेंशन और आंखों में आंसू देखे जा सकते है। बता दें कि आमिर खान के इस खुलासे के बाद आइरा खान ने एक क्रिप्टिक पोस्ट भी किया था जिसमें कई सारे टैब देखने को मिल रहे हैं। इस पोस्ट के साथ ही आइरा ने कैप्शन में लिखा- 'आपके माइंड में क्या चल रहा है ? मैं- कुछ भी नहीं' इसी के साथ ही आइरा ने एक लॉन्ग गूगल सर्च हिस्ट्री भी दिखाई थी। बता दें कि आइरा के इस क्रिप्टक पोस्ट के बाद अब यूजर्स के तरह-तरह रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। किसी का कहना है कि शायद आयरा इस बात से नाखुश हैं कि पिता 60 की उम्र में तीसरी शादी भी रचा सकते हैं वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- माता पिता की खुशियों की वजह से कभी-कभी बच्चों को भी सफर करना पड़ जाता है।


Click it and Unblock the Notifications














