इस एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए रेप और हैरासमेंट के आरोप, पलटकर बाला ने कहा- 'उसे मेडिकल हेल्प चाहिए'

Actor Bala Video: एक्टर बाला की पूर्व पत्नियों में से एक, डॉ. एलिजाबेथ उदयन ने हाल ही में उन पर उत्पीड़न और बलात्कार का आरोप लगाया, जिसके बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। इस मामले को लेकर अब एक्टर का जवाब आया है और एक्टर ने कहा कि एलिजाबेथ को मेडिकल जांच की जरूरत है।
एलिजाबेथ पर साधा निशाना
यह सब तब शुरू हुआ जब एलिजाबेथ ने बाला और कोकिला के एक वीडियो पर कमेंट किया और अपने पूर्व पति पर बलात्कार, उत्पीड़न और धोखाधड़ी का आरोप लगाया। कोकिला ने पलटवार करते हुए एलिजाबेथ पर एक डॉक्टर से अपनी शादी छिपाने का आरोप लगाया और रविवार को बाला का वीडियो ताबूत में आखिरी कील साबित हुआ। एक्टर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "मैं और कोकिला कहना चाहते हैं कि "कृपया हमें अकेला छोड़ दें".. काश यह इस मुद्दे पर मेरा आखिरी वीडियो होता... डियर एलिजाबेथ और परिवार।
यह भी पढ़ें- शादी को महीना भी नहीं हुआ एक्स GF Tara Sutaria की बातें करने लगे Aadar Jain, सताई एक्ट्रेस के परिवार की चिंता
'एलिजाबेथ को चाहिए मेडिकल अटेंशन'
ऑनमनोरमा के अनुसार, बाला ने वीडियो में कहा कि वह एलिजाबेथ से सच्चा प्यार करता है और उसके परिवार का सम्मान करता है। उन्होंने कहा- "लेकिन एलिजाबेथ को क्या चाहिए? मेडिकल अटेंशन, सोशल मीडिया अटेंशन नहीं।"
'उसे मेडिकल हेल्प की जरूरत है'
उन्होंने आगे कहा- "अगर कोई डिप्रेशन से पीड़ित है और दवा ले रहा है, तो उसका इस तरह से इस्तेमाल किया जा रहा है, मेरा अंतरमन मुझसे कह रहा है कि यह गलत है। उसे मेडिकल हेल्प की जरूरत है। अगर मैं उसके परिवार में डॉक्टर होता तो मैं मैं इस बात का ध्यान रखता कि उसे सही देखभाल मिले। उसके भाई और माता-पिता ऐसा क्यों नहीं कर रहे हैं?"
बाला ने मानहानि की धमकी दी
बाला ने यूट्यूब चैनलों को गलत जानकारी फैलाने के खिलाफ चेतावनी दी और उन पर मानहानि का मुकदमा चलाने की धमकी दी। उन्होंने कथित तौर पर कहा, "मुझ पर उस अपराध का झूठा आरोप लगाना बंद करें जो मैंने नहीं किया है। यह सब बंद होना चाहिए, नहीं तो मैं कार्रवाई करूंगा।"
बाला ने कोकिला से शादी की
आपको बता दें, बाला ने 23 अक्टूबर, 2024 को एक प्राइवेट फंक्शन में कोकिला से शादी की और बाद में खुलासा किया कि कोकिला उनकी रिश्तेदार हैं। अपनी शादी का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा था, "यह शादी एक ऐसा सपना पूरा करती है जिसे कोकिला ने अपनी जवानी से संजोकर रखा था।"
एक्टर बाला की पहली शादी
बाला की शादी पहले सिंगर अमृता सुरेश से हुई थी। दोनों के बीच मतभेदों के कारण उनका तलाक हो गया। उन्हें अमृता और उनकी बेटी के बारे में पब्लिकली बोलने से मना किया गया था। तलाक के बाद, एक्टर ने एलिजाबेथ उदयन से शादी की, लेकिन वह शादी भी एक बुरे मोड़ पर खत्म हुई।


Click it and Unblock the Notifications











