रमजान के महीने में Anup Jalota पर चढ़ा मजहबी रंग, पहले टीका लगाकर पहुंचे मंदिर और फिर बन गए मौलाना

Anup Jalota

Anup Jalota Photos: मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा इस वक्त खबरों में हैं। वैसे तो उन्हें लेकर सुर्खियों का बाजार गर्म ही रहता है, लेकिन हालिया पोस्ट देखकर लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि मामला क्या है?

अनूप जलोटा की वायरल हुईं फोटोज

अनूप जलोटा के हाल ही में कुछ फोटोज सामने आए हैं, जिनकी वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। अनूप जलोटा की जो फोटोज लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। उनमें से एक में तो माता रानी के सामने टीका और रुद्राक्ष पहने नजर आ रहे हैं और दूसरी फोटो में वो मौलाना के गेटअप में दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जाने-माने एक्टर ने खोली Govinda की पोल, कहा- 'दूसरों से जलते थे, खुद को दिखाने के लिए सीन बदल देते थे'

लोगों ने किए तरह-तरह के कमेंट्स

अनूप जलोटा की फोटोज वाला पोस्ट जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें लोगों ने भर-भरकर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा-'नाम में ही लोटा है... तो क्या कहना', दूसरे यूजर ने लिखा- 'तस्बीह गले में कौन पहनता है'। तीसरे यूजर ने कहा- 'ये बाबा जी तो राम और रहीम निकले'। एक और यूजर ने लिखा- 'अनूप खान'।

यह भी पढ़ें- Hema Malini के Jagannath Puri पर पहुंचते ही मचा हंगामा, एक्ट्रेस पर लगा हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

Take a Poll

अनूप जलोटा की पर्सनल लाइफ

अनूप जलोटा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी तीन बार शादियां हुई हैं। जलोटा की पहली शादी गुजराती लड़की सोनाली शेठ से हुई थी, जो उस समय म्यूजिक की स्टूडेंट थीं और बाद में सिंगर बन गईं। उन्होंने अपने परिवार की मंजूरी के बिना शादी की। यह कपल उत्तर भारतीय लाइव परफॉरमेंस सर्किट में "अनूप और सोनाली जलोटा" के नाम से फेमस हुआ, लेकिन इनकी ये शादी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई।

यह भी पढ़ें- शादी को महीना भी नहीं हुआ एक्स GF Tara Sutaria की बातें करने लगे Aadar Jain, सताई एक्ट्रेस के परिवार की चिंता

उनकी दूसरी शादी अरेंज्ड थी, बीना भाटिया से और वो शादी भी उनकी ज्यादा दिन नहीं चली। अनूप की तीसरी शादी मेधा गुजराल से हुई, जो पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री आई. के. गुजराल की भतीजी और निर्देशक शेखर कपूर की पहली पत्नी थीं, जिनसे उन्होंने 1994 में तलाक ले लिया था। अनूप और मेधा का एक बेटा आर्यमन (1996 में पैदा हुआ) है, जिसने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की।

यह भी पढ़ें- Sidharth Malhotra की शादी की खबर सुनकर इस सुपरस्टार की बेटी का टूटा था दिल, रो-रोकर डिलीट कीं फोटोज

2018 में यह बात सामने आई कि वह बिग बॉस 12 की प्रतियोगी जसलीन मथारू के साथ रिलेशनशिप में थे, जो उनसे सैंतीस साल छोटी हैं। अनूप ने कहा कि उनका रिश्ता सिर्फ एक टीचर और स्टूडेंट का था।

More from Filmibeat

Read more about: anup jalota
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X