Ajaz Khan ने कहा- 'मैंने शाहरुख खान के बेटे Aryan Khan की जेल में जान बचाई, सिगरेट भी दी और...'

Ajaz Khan

Ajaz Khan On Aryan Khan: बिग बॉस और कई दूसरे टेलीविजन शो और कई रियलिटी शोज में अपनी मौजूदगी के लिए जाने जाने वाले एजाज खान को 2021 में एक कथित ड्रग मामले में शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया गया था। अपनी इसी गिरफ्तारी के दौरान की उन्हें कुछ बातें याद की हैं और कुछ खुलासे भी किए हैं।

आर्यन और राज कुंद्रा के साथ जेल में बंद थे एजाज खान

आपको बता दें एजाज खान उसी समय मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद थे, जब शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कथित ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था, जबकि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील कंटेंट बनाने के आरोप में वहां रखा गया था।

यह भी पढ़ें- 60 करोड़ नहीं बल्कि Dhanashree Verma को सिर्फ इतना ही एलीमनी दे रहे हैं Yuzvendra Chahal, सामने आई रिपोर्ट

हाल ही में एक इंटरव्यू में, एजाज खान ने डिटेल से बताया कि इन जेलों में किस तरह का माहौल मिलता है और कैसे उन्होंने जेल में रहने के दौरान राज कुंद्रा और आर्यन खान दोनों की मदद की और उन्हें माफियाओं से बचाया।

यह भी पढ़ें- Jaya Bachchan ने खुलेआम Akshay Kumar की इस फिल्म का उड़ाया मजाक, कहा- 'ये भी कोई नाम है'

'राज कुंद्रा को जरूरी सामान देता था'

हिंदी रश से बात करते हुए, एजाज खान ने राज कुंद्रा की मदद करने को याद किया। उन्होंने बताया, "राज कुंद्रा मुझे हर दिन मैसेज भेजते थे। उन पर कड़ी निगरानी रखी जाती थी। जब राज कुंद्रा आए तो मैं सात महीने जेल में रहा था। उन्होंने मेरी मदद नहीं की, लेकिन मैंने उनकी बहुत मदद की। चाहे बिस्किट हो, बिस्लेरी की बोतल हो या सिगरेट, जेल में ये सब चीजें मुहैया कराना बहुत बड़ी बात है। वह मुझसे पानी, ब्रेड और बिस्किट मांगते थे। नॉर्मल पानी की ही परमिशन थी, बिस्लेरी की नहीं, लेकिन वह इसे नहीं पीते थे क्योंकि इससे वह बीमार पड़ जाते थे।"

हालांकि, एजाज खान ने राज कुंद्रा के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि वह उनके सभी एहसान भूल गए हैं।

Take a Poll

यह भी पढ़ें- रिश्ते के ऐलान के बाद खुलेआम घूम रहे Aamir Khan और Gauri Spratt, सामने आया वीडियो

UT69 के फिल्म फ्लॉप होने का कारण बताया

उन्होंने राज कुंद्रा की फिल्म को लेकर कहा- "उनकी फिल्म (UT69) इसलिए फ्लॉप हो गई क्योंकि उन्होंने झूठ दिखाया। उन्होंने अपनी कहानी तो बताई, लेकिन उन्होंने यह नहीं दिखाया कि वे किस दौर से गुजरे और मानवता किस दौर से गुजर रही है। ना ही उन्होंने उस हीरो को दिखाया जिसने जेल में उनकी मदद की। मैंने जेल अधीक्षक के सख्त आदेश के बावजूद उन्हें पानी, रोटी, मक्खन दिया। उन्होंने कभी मेरा एहसान नहीं चुकाया। उन्होंने अपनी फिल्म में मेरा रोल काट दिया। उन्होंने कभी नहीं दिखाया कि मैंने उनके लिए क्या-क्या किया।"

यह भी पढ़ें- रमजान के महीने में Anup Jalota पर चढ़ा मजहबी रंग, पहले टीका लगाकर पहुंचे मंदिर और फिर बन गए मौलाना

'मेरे सारे एहसान भूल गए'

उन्होंने आगे कहा, "उन्होंने मेरे साथ जो दो महीने बिताए, वह कुछ ऐसा है जिसे उन्होंने अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी से भी शेयर नहीं किया होगा। कोरोना का समय था, बहुत दुखी थे। वह पूरे समय रोते रहते थे। मैं उन्हें जेल में बचाने के लिए लोगों के खिलाफ गया। फिर भी, वह मुझे कभी याद नहीं करते या अपनी बड़ी पार्टियों में मुझे इनवाइट नहीं करते। वह अपनी जेल की सजा भूल गए हैं।"

यह भी पढ़ें- जाने-माने एक्टर ने खोली Govinda की पोल, कहा- 'दूसरों से जलते थे, खुद को दिखाने के लिए सीन बदल देते थे'

एजाज खान ने आर्यन की भी मदद की

इसी तरह, एजाज खान ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मदद करने की बात भी शेयर की है और कहा कि आर्यन जिस जेल में थे, उसी जेल में करीब 3500 अपराधी थे और स्टार किड आर्यन भी उस भीड़ में सुरक्षित नहीं थे, इसलिए उन्होंने उनकी रक्षा करने की ठानी।

यह भी पढ़ें- Sidharth Malhotra की शादी की खबर सुनकर इस सुपरस्टार की बेटी का टूटा था दिल, रो-रोकर डिलीट कीं फोटोज

उन्होंने बताया, "शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी उस समय जेल में थे। मैंने उनकी भी बहुत मदद की है और उन्हें पानी, सिगरेट जैसी चीजें भेजी है। जेल में बंद किसी व्यक्ति के लिए आप यही कर सकते हैं, इतना ही कर सकते हैं। और हां, यही नहीं, मैंने उन्हें गुंडों और माफिया से भी बचाया। उनकी जान खतरे में थे, इसलिए उन्हें कॉमन बैरक में रखा गया था, ताकि वो सुरक्षित रह सके।"

यह भी पढ़ें- Hema Malini के Jagannath Puri पर पहुंचते ही मचा हंगामा, एक्ट्रेस पर लगा हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

More from Filmibeat

Read more about: ajaz khan aryan khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X