आलिया भट्ट, कबीर सिंह से ज़्यादा Criminal है लेकिन वो इंडस्ट्री की सगी है - रंगोली ने फिर उगली आग
कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल एक अद्भुत इंसान हैं। वो इसलिए कि बात कोई भी हो, रंगोली उस बात से अपने मतलब की सामग्री निकाल लेती हैं और उसे इस तरह पेश करती है कि वो बात में अपना फायदा ढूंढ सकें और गड़े मुरदे उखाड़ सकें। इस बार उन्होंने मुद्दा उठाया कबीर सिंह, डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी पर उठ रहे सवालों से संदीप को बचाने का।
दरअसल, कबीर सिंह की आलोचना हर तरफ हो रही है। ऐसे में फिल्म कंपैनियन की हेड अनुपमा चोपड़ा ने संदीप को एक मौका दिया अपनी बात रखने का। लेकिन इस इंटरव्यू के बाद संदीप पर लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। लेकिन अब कंगना रनौत की बहन रंगोली संदीप के बचाव में आईं और धड़ाधड़ ट्वीट किए।
रंगोली का ये भी मानना है कि आज तक इन मूवी माफियाओं ने कभी किसी साउथ के डायरेक्टर या एक्टर को हिंदी सिनेमा का सुपरस्टार बनने नहीं दिया। बेचारे साउथ के एक्टर और डायरेक्टर बॉलीवुड में आकर केवल पार्टी करते हैं या गेम्स खेलते हैं। आज अपनी मेहनत की वजह से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री सबसे बड़ी इंडस्ट्री बन चुकी है। समय आ चुका है कि हम इन मूफी माफियाओं का प्लान खराब करें और ऐसे टैलेंट को बढ़ावा दें। हमें साउथ के टैलेंट की ज़रूरत है, उन्हें हमारी नहीं।

वहीं अनुपमा चोपड़ा ने इस इंटरव्यू में संदीप वांगा रेड्डी से हिंदी फिल्मों के प्रति उनके आकर्षण के बारे में पूछा कि क्यों वो यहां काम करना चाहते हैं। रंगोली इस बात पर भी भड़क गईं, उन्होंने लिखा - ये भारत माता, ये धरती संदीप की है। वो चाहे जहां जाए। कौन हैं ये दो कौड़ी के इंटरव्यू वाले जो ऐसे सवाल पूछ कर देश में सरहदें बढ़ाते हैं।
खैर, हम उम्मीद करते हैं कि रंगोली की इतनी मेहनत से कंगना रनौत की अगली फिल्म जजमेंटल है क्या हिट हो जाए। क्योंकि जनता का भी यही मानना है कि इतनी मेहनत केवल कंगना की अगली फिल्म के लिए की जा रही है जो 26 जुलाई को रिलीज़ हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











