'Shame On Team India'... कीर्ति आजाद का बड़ा बयान, सूर्यकुमार के मंदिर जाने पर उठाए सवाल-'मस्जिद क्यों नहीं?'
Kirti Azad on Team India temple visit: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राजनेता Kirti Azad ने Suryakumar Yadav द्वारा टी20 विश्व कप ट्रॉफी के साथ मंदिर जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया पूरे देश का प्रतिनिधित्व करती है, इसलिए ट्रॉफी को किसी एक धर्म से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

ट्रॉफी लेकर हनुमान मंदिर पहुंचे खिलाड़ी
टीम इंडिया ने ICC T20 World Cup जीतने के बाद अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में जश्न मनाया। जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव, टीम के कोच Gautam Gambhir और ICC चेयरमैन Jay Shah ट्रॉफी के साथ स्टेडियम परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे और प्रार्थना की।
कीर्ति आजाद ने उठाए सवाल
इस घटना पर रिएक्शन देते हुए कीर्ति आजाद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारतीय क्रिकेट टीम में अलग-अलग धर्मों के खिलाड़ी शामिल होते हैं और यह टीम पूरे देश का प्रतिनिधित्व करती है। इसलिए ट्रॉफी को किसी एक धार्मिक स्थल पर ले जाना ठीक नहीं है।
उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि अगर ट्रॉफी मंदिर ले जाई जा सकती है तो फिर इसे मस्जिद, चर्च या गुरुद्वारे क्यों नहीं ले जाया गया? उनके मुताबिक यह जीत किसी एक धर्म की नहीं बल्कि पूरे भारत की है।
1983 टीम का दिया उदाहरण
कीर्ति आजाद ने 1983 विश्व कप का भी जिक्र किया, जब Kapil Dev की कप्तानी में भारत ने खिताब जीता था। उन्होंने कहा कि उस टीम में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी धर्मों के खिलाड़ी थे और उस जीत को पूरे देश की उपलब्धि माना गया था।
कौन हैं कीर्ति आजाद
Kirti Azad (पूरा नाम कीर्तिवर्धन झा आजाद) एक भारतीय राजनेता और पूर्व क्रिकेटर हैं। उन्होंने 1980 से 1986 के बीच भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए 7 टेस्ट मैच और 25 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले। वे उस ऐतिहासिक भारतीय टीम का भी हिस्सा थे जिसने 1983 Cricket World Cup जीता था। उस समय टीम की कप्तानी Kapil Dev कर रहे थे और भारत ने पहली बार क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।


Click it and Unblock the Notifications











