#SaalNahiSalaarHai: प्रभास की 400 करोड़ी सालार का साल की शुरुआत में दिखा जलवा, फैंस ने किया ट्रेंड

Prabhas's Upcoming movie Salaar: प्रभास और प्रशांत नील की मेगा बजट और 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्म सालार ने नए साल पर एक बहुत ही रोमांचक शुरुआत की है। फिल्म 2023 के पहले ही दिन ट्रेंड करने लगी, जब फैन्स ने सोशल मीडिया पर #SaalNahiSalaarHai के साथ फिल्म को लेकर अपना उत्साह दिखाना शुरु किया। फैन्स ने दावा भी किया कि 2023 सालार के नाम होगा।
सोशल मीडिया पर फैन्स ने सालार के लिए अपनी जबरदस्त एक्साइटमेंट शो करते हुए कई ट्विट्स किए हैं। बता दें, बाहुबली की अपार सफलता के बाद से ही प्रभास पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। सिर्फ साउथ ही नहीं, बल्कि पूरे भारत भर में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।
होम्बले बैनर की सालार प्रभास और प्रशांत नील की साथ में पहली फिल्म है। इस फिल्म को एक गेम चेंजर के तौर पर देखा जा रहा है। सालार भारत की दो सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी बाहुबली और केजीएफ का ड्रीम कॉम्बिनेशन है क्योंकि यह पहली बार है जब होम्बले फिल्म्स, केजीएफ के निर्माता, निदेशक, तकनीशियन और बाहुबली एक्टर, सालार जिसे 2023 के ब्लॉकबस्टर के रूप में देखा जा रहा है, के साथ पूरे देश को एंटरटेन करते नजर आएंगे।
होम्बले फिल्म्स, जिसमें केजीएफ, केजीएफ 2 और उनकी हालिया रिलीज कांटारा शामिल है, ब्लॉकबस्टर रही हैं। अब 2023 में सालार की रिलीज के लिए तैयार हैं। ऐसे में फिल्म को लेकर फैन्स की एक्साइटमेंट जबरदस्त है जिसे वो मिस नही कर सकते है।
इस बीच, खबर यह भी है कि होम्बले फिल्म्स की सालार को बहुत बड़े पैमाने पर बनाया गया है और इसका बजट लगभग 400+ करोड़ रुपये का है। जबकि केजीएफ की शानदार टीम और तकनीशियन भी सालार का हिस्सा हैं.. लिहाजा, फैंस निश्चित रूप से कह सकते हैं कि सालार का युग शुरू हो गया है।
प्रभास और श्रुति हासन के साथ बनी यह फिल्म पूरे भारत में 5 भाषाओं में रिलीज हो रही है। फिल्म में बहुमुखी अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं, इसके अलावा जगपति बाबू, ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी और अन्य लोगों की प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म 28 सितंबर 2023 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications











