Met Gala 2023 Live: रेड कार्पेट पर मचेगी धूम, तैयार हैं आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा समेत ये सितारे

Met Gala 2023 Live

Met Gala 2023 Live Updates - मेट गाला 2023 की धूम है और इस बार ये न्यूयॉर्क शहर में होगा। हर बार की तरह इस बार भी कहा जा रहा है कि लोगों को उनके पसंदीदा सितारे चौंकाते हुए नजर आने वाले हैं।

बता दें कि बॉलीवुड स्टार्स आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा समेत कई सितारे इस दौरान अपनी अदाओं और ड्रेसेस से चौकाने वाले हैं। 2023 के लिए मेट गाला की थीम लेगरफेल्ड के विजन से प्रभावित है, और इसमें सेलेब्रिटीज अपने शानदार आउटफिट्स और ओवर-द-टॉप ब्यूटी लुक्स के जरिए थीम को सजाया जाएगा।

मेट गाला एक ऐसी जगह जहां पर लोग जाकर मशहूर हो जाते हैं क्योंकि पूरी दुनिया की निगाह इस पर होती है। इसमें दुनिया के कुछ सबसे बड़े सितारे रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाते हैं। इस साल, भारतीय अभिनेत्री आलिया भट्ट मेट गाला में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।

Recommended Video

Met Gala 2023: Alia Bhatt, Priyanka Chopra, Isha Ambani & Natasha Poonawalla Dazzle on Red Carpet!

इस आयोजन की थीम 'कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी' है और यह दिवंगत डिजाइनर सम्मानित करेगी। इसी तरह के लाइव अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हिंदी फिल्मीबीट के इस पेज के साथ...

LIVE Feed
  • May 2, 2023 9:58 PM

    'द केरल स्टोरी' की रिलीज के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 'सर्टिफिकेशन से गुजरी है'

    सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को विवादित फिल्म 'द केरला स्टोरी' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। जस्टिस के.एम. जोसेफ और बी.वी. नागरत्ना की पीठ ने कहा कि सेंसर बोर्ड ने पहले ही फिल्म को मंजूरी दे दी है और याचिकाकर्ताओं को फिल्म के प्रमाणीकरण को एक उपयुक्त प्राधिकरण के समक्ष चुनौती देनी चाहिए। यह बेंच फिलहाल नफरत फैलाने वाले भाषणों से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रही है। खंडपीठ ने कहा कि फिल्मों के प्रदर्शन के लिए एक अलग प्रक्रिया होती है, इसलिए फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की याचिका को अभद्र भाषा के मामलों के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है।

  • May 2, 2023 9:18 PM

    पिता बोनी के साथ हंस जिमर के लाइव कॉन्सर्ट में गए अर्जुन कपूर

    एक्टर अर्जुन कपूर, जो इस समय यूरोप में हैं, ने अपने पिता बोनी कपूर के साथ फ्रैंकफर्ट फेस्टहाल में ऑस्कर, ग्रैमी और गोल्डन ग्लोब विजेता संगीतकार हैंस जिमर के लाइव कॉन्सर्ट में शिरकत की। अर्जुन ने कहा, हंस जिमर के परफॉर्मेस को लाइव देखना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। यह भावनात्मक, प्रेरक और अविश्वसनीय था। वह सबसे प्रतिभाशाली इंसानों में से एक हैं और फ्रैंकफर्ट में उनकी प्रतिभा को करीब से और व्यक्तिगत रूप से देखना एक सम्मान की बात है। मैं हमेशा उनके संगीत का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। मेरा मतलब है कि उनका काम असाधारण है।

  • May 2, 2023 8:24 PM

    अगर पॉजिटिविटी नहीं रखूंगी, फिर तो मैं बर्बाद हो जाऊंगी: शहनाज गिल

    अपनी जिंदगी को लेकर एक्ट्रेस शहनाज गिल ने कहा: अगर पॉजिटिविटी नहीं रखूंगी, फिर तो मैं बर्बाद हो जाऊंगी। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, पॉजिटिविटी नहीं रखूंगी फिर तो मैं बर्बाद हो जाऊंगी ना। मैं बहुत इमोशनल टाइप इंसान हूं। अगर मैं पॉजिटिव नहीं रही, तो मुझे लगता है कि मैं टूट सकती हूं। उन्होंने कहा, तो मुझे आपने आपको पॉजिटिवि रखना ही पड़ता है। जरूरी है लाइफ में।

  • May 2, 2023 7:59 PM

    फिल्म 'छत्रपति' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन और मनोरंजन की भरपूर डोज

    बॉलीवुड की आगामी फिल्म 'छत्रपति' का ट्रेलर मंगलवार को जारी किया गया है। यह फिल्म एसएस राजामौली की तेलुगु ब्लॉकबस्टर 'छत्रपति' की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। दर्शकों को श्रीनिवास बेल्लमकोंडा और नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म का ट्रेलर एक्शन और मनोरंजन की भरपूर डोज दे रहा है। फिल्म के ट्रेलर में बेहतरीन विजुअल्स से लेकर जोरदार स्टंट, बेल्लमकोंडा और नुसरत भरूचा के बीच की केमिस्ट्री, कोरियोग्राफी, धमाकेदार म्यूजिक, दिलचस्प स्टोरी तक, सब कुछ बेहतरीन लग रहा है। वहीं नुसरत भरूचा ने कहा कि श्रीनिवास बेल्लमकोंडा के साथ काम करना एक अविश्वसनीय अनुभव था जो स्क्रीन पर सिर्फ एक स्वाभाविक है। मैं इस विशाल अखिल भारतीय पेशकश का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। फिल्म छत्रपित दर्शकों को सीटी बजाने और हूटिंग करने के लिए उत्साहित है।

  • May 2, 2023 7:10 PM

    Alia Bhatt के मेट गाला लुक को देखकर क्या बोले विवेक अग्निहोत्री?

    विवेक अग्निहोत्री ने इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, ''गॉर्जियस, ग्रेसफुल.. वाह आलिया भट्ट।'' इस पर आलिया भट्ट ने भी उनको जवाब देते हुए लिखा, ''थैंक यू सर।'' इसके बाद से आलिया भट्ट और विवेक अग्निहोत्री को लेकर चर्चा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि आलिया भट्ट की तारीफ विवेक के अलावा भी कई लोगों ने की है।

  • May 2, 2023 6:29 PM

    MET Gala से अब निक-प्रियंका का ऐसा लुक आया सामने, कंफ्यूज फैंस बोले- इनमें से असली निक कौन है?

    Met Gala 2023: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना सिक्का जमाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से निक जोनास के साथ मेट गाला में धमाका करती दिखाई दीं। रेड कार्पेट पर जहां ये कपल ब्लैक स्टाइलिश आउटफिट्स में ट्विनिंग करता दिखाई दिया था तो वहीं मेट गाला आफ्टर पार्टी से निक प्रियंका की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। मेट गाला आफ्टर पार्टी में प्रियंका काफी अलग और बिंदास अंदाज में नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा इस दौरान रेड हाई स्लिट आउटफिट्स में ब्लैक टाई लगाए काफी शानदार अंदाज में नजर आ रही थीं। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा का हेयरस्टाइल उनके इस लुक को परफेक्ट बना रहा था।

  • May 2, 2023 6:27 PM

    बालकनी में आकर बोल्ड हुई ये भोजपुरी एक्ट्रेस, शर्म के सारे पर्दे हटे तो वायरल हो गईं तस्वीरें!

    नेहा मलिक इन तस्वीरों में हद से ज्यादा बोल्ड और सेक्सी पोज देतीं हुईं नजर आ रहीं हैं। कह सकते हैं कि नेहा मलिक के फैंस इनको इस अंदाज में पसंद करते हैं। बालकनी में खड़ी नेहा मलिक ने झुक झुककर अपना क्लीवेज लुक दिखाया है और शानदार क्लॉथिंग में कमाल लग रहीं हैं। उनके फैंस इन तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैँ। उन्होने इन तस्वीरों के साथ लिथा, ''वर्तमान स्थिति: आभारी, बढ़ते और चमकते हुए।''

  • May 2, 2023 5:13 PM

    पहली ही फिल्म रिलीज होते ही शहनाज गिल ने दे दी गुड न्यूज़, अगर सिद्धार्थ शुक्ला होते तो...

    बिगबॉस फेम शहनाज गिल अपनी पहली फिल्म 'तू किसी का भाई किसी की जान' की रिलीज के बाद सुर्खियों में हैं. करियर और निजी तौर पर देखा जाए तो शहनाज के लिए ये साल काफी अच्छा है, साल की शुरुआत में उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है और सबके भाईजान सलमान के साथ काम किया. वहीं अब उन्होंने अपने लिए नया घर खरीदा है. शहनाज की बड़ी संख्या फैन-फॉलोइिंग है और उनके फैंस एक्ट्रेस की उपलब्धि का जश्न मना रहे हैं. शहनाज के फैंस उन्हें इंस्टाग्राम पर नए घर की बधाईयां दे रहे हैं. शहनाज गिल ने अपने फैंस को शुक्रिया कहते हुए सोशल मीडिया पर मैसज शेयर किया है.

  • May 2, 2023 4:38 PM

    8 मई से 'टाइगर 3' की शूटिंग शुरू करेंगे सलमान खान व शाहरुख

    बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान एड्रेनालाईन पंपिंग एक्शन सीक्वेंस के जरिए 'टाइगर' फ्रेंचाइजी में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं। शाहरुख और सलमान खान 8 मई को 'टाइगर 3' की शूटिंग के लिए एक ही सेट पर होंगे। एक सूत्र ने कहा: भारतीय सिनेमा के इतिहास में दो सुपरस्टार्स सलमान खान और शाहरुख खान आदित्य चोपड़ा की स्पाई यूनिवर्स के लिए फिर से एक साथ आ रहे हैं और उन्हें फिर से एक साथ देखने की शूटिंग की तारीख 8 मई निर्धारित की गई है। टाइगर 3 के सेट पर ऊर्जा तब महसूस होगी जब ये दो मेगास्टार शूटिंग फ्लोर पर कदम रखेंगे। सूत्रों ने कहा, टाइगर 3 में कुsछ एक्शन सीक्वेंस दोनों सुपरस्टार एक साथ करेंगे। यह टाइगर की टाइमलाइन में पठान की एंट्री है इसलिए यह सीक्वेंस देखने लायक होगा। 'टाइगर 3' में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी लीड रोल में है। यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

  • May 2, 2023 4:16 PM

    ब्रांड कलेक्शन बिकने पर शाहरुख खान के बेटे आर्यन ने किया लोगों का धन्यवाद

    बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान ने अपने लग्जरी स्ट्रीटवियर ब्रांड के तहत महंगे टीशर्ट और जैकेट एक ही दिन में बिक जाने पर प्रतिक्रिया दी है। 30 अप्रैल को कलेक्शन आने के बाद आर्यन ने इंस्टाग्राम पर एक मैसेज पोस्ट किया। इसमें लिखा था: राइड के लिए धन्यवाद। सब बिक चुके हैं। अगले के लिए बने रहें। शाहरुख ने आर्यन के पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर री-शेयर किया। ब्रांड ने 2 लाख रुपये की भारी कीमत पर जैकेट और 24,000 रुपये की टी-शर्ट की पेशकश की थी।

  • May 2, 2023 3:58 PM

    तगड़ा एक्शन करती दिखीं मोनालिसा

    भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें वो तगड़ा एक्शन करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आते ही ये काफी चर्चा में है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं। मोनालिसा किसी फिल्म या सीरियल की शूटिंग कर रही हैं जिसमें जमकर स्पेशल इफेक्ट्स नजर आने वाले हैं।

  • May 2, 2023 3:23 PM

    शहनाज गिल ने खरीदा नया घर, लोग बोले डिजर्व करती हो

    किसी का भाई किसी किसी की जान से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल को लेकर खबर आ रही है। पता चला है कि उन्होने एक नया घर खरीदा है। इसके बाद उनके फैंस काफी खुश हैं और सभी का कहना है कि शहनाज गिल ये सब डिजर्व करती हैं।

  • May 2, 2023 3:01 PM

    क्या KISS करते हुए स्पॉट किए गए इब्राहिम अली खान-पलक तिवारी? सोशल मीडिया पर यूजर ने किया दावा

    सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी की डेटिंग के खबरें लंबे अरसे से मीडिया में छाई हुई हैं। दोनों को कई बार साथ में पार्टी करते स्पॉट भी किया गया है। हालांकि, पलक तिवारी पहले भी इंटरव्यू में इसे अफवाह बता चुकी हैं। लेकिन, अब एक यूजर ने दावा किया है कि एक पार्टी में उसने पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान को किस करते हुए देखा है। इस कॉमेंट के बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। मशहूर पापाराजी फोटोग्राफर वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल (@viralbhayani) पर पलक तिवारी का एक वीडियो शेयर किया था।

  • May 2, 2023 2:24 PM

    Rashmi Desai को देखकर एक शख्स ने कहा Hot, फिर एक्ट्रेस ने जो किया वो..

    रश्मि इस दौरान फिट कपड़े पहने डबल चोटियों के साथ वैन से निकलती हैं और जैसे ही सामने आती हैं एक शख्स उनसे कहता है, ''हॉट लग रही हो।'' इतना सुनते ही रश्मि देसाई उसकी तरफ देखती हैं और शेकर हिलाते हुए दूसरी बात करती हैं। साफ समझ आता है कि उन्होने इस कॉंप्लिमेंट पर किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है और उसको इग्नोर कर दिया। हालांकि एक्ट्रेसेस अक्सर तारीफ होने पर सामने वाले को थैंक यू बोलती रहती हैँ।

  • May 2, 2023 1:58 PM

    Armaan Malik- सौतेली मां ने दिखाया ट्विंस तूबा और अयान का चेहरा, वायरल हुआ वीडियो!

    यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां (पायल और कृतिका) लगातार चर्चा में रहते हैं और जब से पायल ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है वो काफी चर्चा में रहती है। बता दें कि अरमान मलिक के जुड़वां बच्चों को लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है और उनकी पायल ने दोनों बच्चों की शक्लें सबके सामने रिवील कर दी हैँ। जी हां, पायल ने इंस्टाग्राम और अपने नए ब्लॉग में इसका खुलासा किया है। एक दिन पहले उन्होने बताया था कि वो जल्दी की दोनों बच्चों की शक्लें सामने रखेंगी।

  • May 2, 2023 1:26 PM

    22 साल के एक्टर ने विनाली भटनागर के साथ दिए ऐसे ऐसे पोज

    । इस वक्त एक बीटीएस वीडियो विनाली भटनागर ने साझा किया जिसमें वो सिद्धार्थ निगम के साथ फोटोशूट करवा रही हैँ। सिद्धार्थ निगम और विनाली ने जिस तरह से इस वीडियो में पोज दिए हैं वो काफी ज्यादा चर्चा में है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। 22 साल के सिद्धार्थ निगम ने विनाली भटनागर के साथ बोल्ड पोज दिए हैँ। एक पोज में सिद्धार्थ निगम बैठे हुए हैं और विनाली उनके अपर थाई पर बैठकर पोज दे रही हैं।

  • May 2, 2023 12:58 PM

    Met Gala में प्रियंका चोपड़ा को देख दीवाने हो गए थे निक जोनस, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?

    एक मैगजीन के मुताबिक 2017 में प्रियंका और निक को डिजाइनर Ralph Lauren ने मेट गाला में इनवाइट किया था। इससे पहले ये दोनों एक ड्रिंक पार्टी में न्यूयॉर्क में मिले थे। इसके बाद दोनों की जान पहचान बढ़ी थी और निक ने प्रियंका को घर पर इनवाइट किया था। इस लम्हे के बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरु कर दिया था और एक दिन निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज कर दिया था। उसके बाद सभी जानते हैं कि प्रियंका और निक एक दूसरे के साथ हैं और उम्र का अंतर होने के बाद भी एक दूसरे के साथ काफी खुश रहते हैं।

  • May 2, 2023 12:30 PM

    Met Gala 2023: मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा ने पहना 2 अरब का नेकलेस, जल्द होगा नीलाम

    Met Gala 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही अपनी अदाओं, अपनी स्टाइल, अपने नए नए लुक और अपनी एक्टिंग के चलते सुर्खियों में रहती हैं। वर्तमान में प्रियंका चोपड़ा दुनिया के सबसे चर्चित फैशन इवेंट मेट गाला को लेकर लाइम लाइट में हैं। बैसे तो प्रियंका का मेट गाला 2023 में लुक काफी शानदार रहा परंतु हर किसी की निगाहें उनके नेकलेस पर टिकी रहीं, इतना मंहगा नेकलेस पहनकर प्रियंका ने हर किसी को चौका दिया।

  • May 2, 2023 12:13 PM

    फातिमा सना शेख ने बहती हवा के बीच ऐसे कराया फोटोशूट

    दंगल गर्ल फातिमा सना शेख की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं और इसमें वो काफी शानदार लग रही हैं। इन तस्वीरों को फातिमा ने खुद की साझा किया है। दरअसल उन्होने इन तस्वीरों को स्टोरी पर साझा किया है। पीली रंग की ड्रेस में कहर ढाती फातिमा काफी कम ही लाइमलाइट में रहती हैं। फैंस काफी समय से उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं लेकिन कुछ सामने नहीं आ रहा।

  • May 2, 2023 11:48 AM

    Aryan Khan: 1 दिन में ही आर्यन के ब्रांड के कपड़ो का स्टॉक हुआ खाली, किसने खरीद लिए इतने मंहगे कपड़े??

    Aryan Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान तो हमेशा ही लाइम लाइट में रहते ही हैं लेकिन शाहरुख के साथ साथ उनके बच्चे आर्यन खान और सुहाना भी हमेशा सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। वर्तमान समय में शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान अपने करियर को लेकर चर्चा में बनें हुए हैं, हाल ही में आर्यन खान ने अपने कपड़ो का ब्रांड लॉन्च किया जिसके सारे कपड़े 1 दिन में ही बिक गए। अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई सारे सवाल सामने आ रहे हैं क्योंकि इस ब्रांड के कपड़े इतने मंहगे थे कि आम इंसान तो खरीद नहीं सकता था तो फिर किसने खरीद लिए।

  • May 2, 2023 11:00 AM

    Met Gala 2023: प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती भी बनीं मेट गाला का हिस्सा

    प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में मेट गाला इवेंट की कुछ बिहाइंड द सीन्स तस्वीरें भी शेयर की है। अपनी तस्वीरों की सीरीज में प्रियंका ने एक तस्वीर अपनी बेटी मालती के साथ भी शेयर की है। जहां मालती उनकी गोद में बैठी है और वो उसे लाइट दिखा रही हैं। मां- बेटी की ये तस्वीर बेहद प्यारी है। हालांकि इसमें मालती का चेहरा नहीं दिख रहा है।

    Met Gala 2023: प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती भी बनीं मेट गाला का हिस्सा
  • May 2, 2023 10:22 AM

    Met Gala 2023: इवेंट से प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की क्यूटेस्ट सेल्फी

    प्रियंका चोपड़ा मेट गाला के रेड कार्पेट में पति निक जोनास के साथ पहुंचीं। वह जबरदस्त लुक में नजर आईं। एक ओर जहां प्रियंका का रेड कार्पेट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं एक्ट्रेस ने बिहाइंड द सीन्स से एक प्यारी सी सेल्फी भी शेयर की है, जिसमें वो अपने डॉग डायना के साथ दिख रही हैं।

    Met Gala 2023: इवेंट से प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की क्यूटेस्ट सेल्फी
  • May 2, 2023 9:55 AM

    Dipika Kakar: प्रेग्नेंट दीपिका कक्कड़ का नया वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान, ट्रोलर्स भी हो गए हैं शांत

    Dipika Kakar: टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी प्रेग्रेंसी के लेकर लगातार खबरों में बनी हुई हैं, उन सभी फैंस अब उनके घर में खुशखबरी आने का इंतजार कर रहे हैं। दीपिका कक्कड़ इन दिनों जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों को इंजॉय कर रही हैं। क्योंकि शादी के पांच साल बाद मां बनने वाली हैं। ऐसे में दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसको देखकर आप चौक जाएंगे। दीपिका ने नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक्सरसाइज करती दिखाई दे रही हैं।

  • May 2, 2023 9:16 AM

    Met Gala 2023: आलिया प्रियंका छोड़िए जनाब, मेट गाला के ये बेहद अनोखे लुक को देखकर तो पकड़ लेंगे माथा

    Met Gala 2023 Updates: मेट गाला का हाल ही में इवेंट हुआ और इस इवेंट दुनिया भर के कलाकार शिरकत करने पहुंचे। मेट गाला का ये इवेंट इस बार इसलिए भी खास रहा क्योंकि पहली बार आलिया भट्ट इस इवेंट के रेड कार्पेट पर चलने वाली है और प्रियंका चोपड़ा भी इस इवेंट में अपने हुस्न का जादू बिखरेंगी। मेट गाला एक ऐसा इवेंट है जिसमें हर साल कोई ना कोई सितारा अतरंगी स्टाइल में नजर आ ही जाता है। प्रियंका और आलिया ने तो बेहद सोबर ड्रेसिंग स्टाइल को चुना लेकिन कुछ विदेशी सितारे तो ऐसे भी थे, जिन्होंने अपने लुक से लोगों को काफी हैरान कर दिया और लोगों की नजर उन पर से हट ही नहीं पाई।

    Met Gala 2023: आलिया प्रियंका छोड़िए जनाब, मेट गाला के ये बेहद अनोखे लुक को देखकर तो पकड़ लेंगे माथा
  • May 2, 2023 8:29 AM

    Met Gala 2023: आलिया भट्ट ने पोस्ट कर दिया अपना मेट गाला लुक, एक्ट्रेस ने इनके स्टाइल को किया कॉपी

    Met Gala 2023 Updates: जिस पल का आलिया भट्ट के फैंस को बेसब्री से इंतजार था, वो आ ही गया। आलिया भट्ट ने विदेशी जमीन के प्रतिष्ठित रेड कार्पेट मेट गाला इवेंट में हिस्सा लिया। फैंस को आलिया की एक झलक का बेसब्री से इंतजार था और अब खुद एक्ट्रेस ने ही अपन फोटो शेयर करके फैंस को चौंका दिया है।

    Met Gala 2023: आलिया भट्ट ने पोस्ट कर दिया अपना मेट गाला लुक, एक्ट्रेस ने इनके स्टाइल को किया कॉपी
  • May 2, 2023 8:20 AM

    Met Gala 2023: फैशन इवेंट में नताशा पूनावाला ने पहनी ऐसी ड्रेस, देखने वाले भी हो गए हैरान, आप भी देखिए तस्वीरें

    Met Gala 2023: दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चित और पसंद किया जाने वाले फैशन इवेंट आज है, इसमें कई सारे सितारों अलग और अनोखे अंदाज में पहुंचकर जलवा दिखा रहे हैं। ऐसे में इस फैशन इवेंट का हिस्सा बनने वाली नताशा पूनावाला भी लगातार सुर्खियों में छाई हुई है, नताशा की मेट गाला वाले लुक की तस्वीरें सामने आ गई हैं, इन तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा भी नहीं सकते उस तरह का लुक उन्होंने चुना है अपने लिए।

  • May 2, 2023 7:39 AM

    Kangana Ranaut: समलैंगिक विवाह पर कंगना रनौत ने कही ऐसी बात, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है तारीफ

    Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो अपनी बात को बेबाकी से रखने में जरा भी संकोच नहीं करती हैं। कंगना लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। इस वक्त कंगना गंगा आरती के लिए हरिद्वार पहुंची हैं। इस दौरान कंगना से मीडिया ने कई विषयों पर सवाल पूछे। इस दौरान कंगना से समलैंगिक विवाह को लेकर भी सवाल पूछा गया। तो कंगना ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘जब दो लोगों के दिल एक होते हैं तो दूसरों की पसंद मायने नहीं रखती। शादी दो दिलों का रिश्ता होता है और ये बात हर सब जानते हैं। फिर इस पर हम और आप क्या बोल सकते हैं।'

    Kangana Ranaut: समलैंगिक विवाह पर कंगना रनौत ने कही ऐसी बात, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है तारीफ
  • May 2, 2023 7:14 AM

    Met Gala 2023: तो क्या आलिया भट्ट की हॉलीवुड एंट्री से डर गईं दीपिका पादुकोण? जलन के मारे शेयर कीं ऐसी तस्वीरे!

    जब से इस साल मेट गाला को लेकर खबर सामने आ रही है, तभी से फैंस आलिया भट्ट की एक झलक पाने को बेकरार हैं। आलिया के हॉलीवुड के लिए निकलने से लेकर रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती फैलाने तक उनका हर फैन उनके बारे में हर छोटी-मोटी जानकारी पाना चाहता है। लेकिन आलिया के डेब्यू से पहले ना जाने दीपिका पादुकोण को क्या हो गया कि उन्होंने अपनी ऑस्कर की फोटोज शेयर कर दीं और अपनी उपलब्धियों को गिनाने लगीं। जी हां, दीपिका पादुकोण ने आलिया के मेट गाला लुक से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज डालीं, जिसमें वो ऑस्कर के लिए तैयारी करती हुई नजर आ रही हैं। वो स्टेज के पीछे डॉयलॉग्स पर काम करती नजर आ रही हैं।

    Met Gala 2023: तो क्या आलिया भट्ट की हॉलीवुड एंट्री से डर गईं दीपिका पादुकोण? जलन के मारे शेयर कीं ऐसी तस्वीरे!
  • May 2, 2023 7:11 AM

    Met Gala 2023: ब्लैक कलर की साड़ी-गाउन स्टाइल लुक में मेट गाला पहुंची ईशा अंबानी, नए अंदाज से दी सबको टक्कर

    Met Gala 2023: देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी ने सबसे चर्चित फैशन इवेंट मेट गाला 2023 में अपनी उपस्थिति दर्जा कराई। न्यूयॉर्क में होने वाले इस इवेंट में ईशा अंबानी ने मशहूर फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग की डिजाइन की हुई खूबसूरत साड़ी गाउन पहनी, जिसमें ईशा बहुत प्यारी लग रही थी। मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट में आयोजित फैशन मेट गाला में, ईशा अंबानी ने अपने कचलर और अपनी सभ्यता का एक अलग ही स्टाइलिश अंदाज पेश किया, जो कि तारीफ के काबिल है।

    Met Gala 2023: ब्लैक कलर की साड़ी-गाउन स्टाइल लुक में मेट गाला पहुंची ईशा अंबानी, नए अंदाज से दी सबको टक्कर
  • May 2, 2023 6:15 AM

    Met Gala 2023: पति निक जोनस के साथ ब्लैक कलर की ड्रेस पहनकर प्रियंका चोपड़ा पहुंची मेट गाला के फैशन इवेंट में

    Met Gala 2023: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना सिक्का जमाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ मेट गाला 2023 के रेड कर्पेट पर पहुंच चुकी हैं। इस दौरान प्रियंका ने बेहद ही प्यारी ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी और साथ ही निक जोनस ने ब्लैक कलर का शूट कैरी किया, कपल के इस शानदार अंदाज ने हर किसी को उनके स्टाइलिश लुक की जमकर तारीफ की। निक जोनस के साथ हाथों में हाथ डाले पहुंची प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक कलर के आउटिफट के साथ 11 कैरेट के डायमंड नेकपीस के साथ अपने लुक को सबसे अलग बनाकर एक बार फिर से अपने बेहद ही प्यारे स्टाइल और बोल्ड लुक से सबको अपना दीवाना बना दिया।

    Met Gala 2023: पति निक जोनस के साथ ब्लैक कलर की ड्रेस पहनकर प्रियंका चोपड़ा पहुंची मेट गाला के फैशन इवेंट में
  • May 2, 2023 5:22 AM

    Met Gala 2023: बेहद प्यारा व्हाइट कलर का गाउन पहनकर मेट गाला के रेड कार्पेट पर पहुंची आलिया, हुस्न ने ढाया कहर

    Met Gala 2023: मेट गाला 2023 के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट पहुंची चुकी हैं, और हर किसी अपनी कातिल अदाओं से दीवाना बनानें में कामयाब होने वाली आलिया ने इस बार भी अपनी खुबसूरती के जलवे दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मेट गाला में आलिया ने व्हाइट कलर का बेहद ही प्यारा गाउन पहना है, जिसमें वह किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं। रेड कार्पेट से आलिया भट्ट के कुछ फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जो कि बेहद ही शानदार हैं।

    Met Gala 2023: बेहद प्यारा व्हाइट कलर का गाउन पहनकर मेट गाला के रेड कार्पेट पर पहुंची आलिया, हुस्न ने ढाया कहर
  • May 1, 2023 11:28 PM

    Met Gala 2023: सामने आई आलिया भट्ट की ड्रेस की फोटो, खास डिजाइनर के कपड़े पहन मेट गाला में दिखेंगी एक्ट्रेस

    Met Gala 2023: मेट गाला एक ऐसा फैशन इवेंट हैं जिसको लेकर हर कोई उत्साहित होता है फिर चाहें बॉलीवुड सितारें हो या फिर हॉलीवुड सेलेब्स हो और चाहे फिर फैंस हो। इस इवेंट की चर्चा हर तरफ होती है, इस बार भी इसको लेकर कई सारी चीजें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। खैर इस बार 1 मई को होने वाले इस फैशन इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट डेब्यू कर रही हैं तो इसीलिए बॉलीवुड फैंस काफी खुश हैं। बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस फैशन इवेंट में जानें मानें डिजाइनर प्रबल गुरुंग का डिजाइन किया हुआ शानदार आउटफिट पहनने वाली हैं। जो कि अपने आप में ही खास बात हैं।

  • May 1, 2023 10:51 PM

    Met Gala 2023: अपने स्टाइल से मेट गाला में सभी को टक्कर देने वाली ईशा अंबानी इस बार क्या पहनने वाली हैं, जानें

    Met Gala 2023: देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी बैसे तो अपनी अमीरी और अपने स्टाइल के लिए जानी जाती हैं पर उनकी अदाओं और उनके हुस्न का भी कोई तोड़ नहीं है क्योंकि जब जब ईशा मेट गाला में गई हैं उन्होंने हर किसी को टक्कर दी है। तो इस बार भी उनके मेट गाला में जानें कि चर्चा है और उनके लुक कैसा होगा इसको लेकर हर कोई बेताब है। खैर हर कोई जानता है कि 2017 और 2019 में ईशा अंबानी ने हर किसी को अपने स्टाइल और अपने हुस्न से मात दी थी, उनको चर्चें हर तरफ हो रहे थे।

    Met Gala 2023: अपने स्टाइल से मेट गाला में सभी को टक्कर देने वाली ईशा अंबानी इस बार क्या पहनने वाली हैं, जानें
  • May 1, 2023 10:32 PM

    Met Gala 2023: कौन रहा है होस्ट और कहां देख सकते हैं आप पूरा इवेंट, जानिए 'मेट गाला' के बारें में पूरी डिटेल

    Met Gala 2023: फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा और चर्चित इवेंट होता है मेट गाला, जिस पर हर किसी की नजरें टिकी होती हैं। इस बार के इस फैशन इवेंट को लेकर गिनती शुरु हो गई हैं और फैंस से लेकर सितारों तक की धड़कनें तेज हो गई हैं क्योंकि कुछ ही देर में मेट गाला शुरु हो रहा है। तो हम आपको आज बताते हैं इस इवेंट से जुड़ी खास जानकारी, जैसे कौन इस फैशन इवेंट को होस्ट कर रहा है और आप इसको कहां देख सकते हैं।

    Met Gala 2023: कौन रहा है होस्ट और कहां देख सकते हैं आप पूरा इवेंट, जानिए 'मेट गाला' के बारें में पूरी डिटेल
  • May 1, 2023 10:16 PM

    Met Gala 2023: बिछ चुका है मेट गाला का रेड कार्पेट, आलिया, ईशा इंबानी और प्रियंका के अलावा सभी हो चुके हैं तैयार

    Met Gala 2023: दुनिया भर में सबसे ज्यादा चर्चित फैशन इवेंट जल्द ही शुरु होने वाला है, जिसका इंतजार हर कोई दिल थाम कर रहा था वह पल आ गया है। तो रेड कार्पेंट बिछ चुका है और सितारें भी तैयार हो चुके हैं, अब बस फैंस को इसकी एक झलक पाने का इंतजार है। इस साल, मेट गाला फैशन डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड को सम्मानित करेगा, जिनकी 2019 में मृत्यु हो गई थी।

    Met Gala 2023: बिछ चुका है मेट गाला का रेड कार्पेट, आलिया, ईशा इंबानी और प्रियंका के अलावा सभी हो चुके हैं तैयार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X