Met Gala 2023: आलिया प्रियंका छोड़िए जनाब, मेट गाला के ये बेहद अनोखे लुक को देखकर तो पकड़ लेंगे माथा

Met Gala 2023 Updates: मेट गाला का हाल ही में इवेंट हुआ और इस इवेंट दुनिया भर के कलाकार शिरकत करने पहुंचे। मेट गाला का ये इवेंट इस बार इसलिए भी खास रहा क्योंकि पहली बार आलिया भट्ट इस इवेंट के रेड कार्पेट पर चलने वाली है और प्रियंका चोपड़ा भी इस इवेंट में अपने हुस्न का जादू बिखरेंगी।
मेट गाला एक ऐसा इवेंट है जिसमें हर साल कोई ना कोई सितारा अतरंगी स्टाइल में नजर आ ही जाता है। प्रियंका और आलिया ने तो बेहद सोबर ड्रेसिंग स्टाइल को चुना लेकिन कुछ विदेशी सितारे तो ऐसे भी थे, जिन्होंने अपने लुक से लोगों को काफी हैरान कर दिया और लोगों की नजर उन पर से हट ही नहीं पाई।
Lil Nas X
लिल नैश एक्स ने 2023 मेट गाला के रेड कार्पेट पर अपनी बॉडी दिखाकर बोल्ड स्टेटमेंट दिया। इंडस्ट्री बेबी स्टार एक थोंग और प्लेटफॉर्म बूट के अलावा और कुछ पहने नहीं दिखाई दिए। उन्होंने सिल्वर बॉडी पेंट, जगमगाते स्टोन, और उनकी गर्दन और चेहरे के चारों ओर मोतियां लगी हुई थीं, जिसकी वजह से वो एक ग्लैमरस बिल्ली की तरह नजर आ रहे थे। उन्होंने अपने थॉन्ग के साथ मोतियों की बेल्ट भी पहनी। उनके होंठ सिल्वर और मोतियों से जड़े थे। उनके शरीर में सिर्फ आंखें ही थीं जो नजर आ रही थीं। 24 साल के ये रैपर अपने लुक की वजह से बिलकुल पहचान में नहीं आ रहे थे।
Doja Cat
डोजा कैट जो कि एक अमेरिकी रैपर और गायिका हैं वो अक्सर अपने बोल्ड और ध्यान आकर्षित करने वाले रेड-कार्पेट अपीयरेंस के लिए जानी जाती हैं और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। उन्होंने फैशन की सबसे बड़ी रात - मेट गाला के लिए सभी उम्मीदों पर खरी उतरी हैं। मेट गाला 2023 के लिए थीम प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड को श्रद्धांजलि दी गई है, और दोजा ने उनकी प्रतिष्ठित बिल्ली चौपेट की तरह खुद को तैयार किया। दोजा ने फेदर गाउन पहना था और इसी लुक में उन्होंने मेट गाला में एंट्री ली थी।
Jared Leto
जारेड लेटो को मेट गाला में शानदार आउटफिट के लिए जाना जाता है, और उन्होंने इस साल भी अपने फैंस को निराश नहीं किया। थर्टी सेकंड्स टू मार्स के प्रमुख गायक ने प्रसिद्ध रेड कार्पेट पर कार्ल लेगरफेल्ड की प्यारी बिल्ली चौपेट जैसी विशाल पोशाक पहने हुए दिखाई दिए। बाद में, लेटो ने पोशाक के सिर को हटा दिया और चौपेट की मोहक नीली आंखों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक नीली स्मोकी आई मेकअप का लुक लोगों को दिखाया।


Click it and Unblock the Notifications


